फोन पर प्रेमी से बात कर महिला सिपाही ने कमरा किया बंद, जब लोगो ने खोला तो….

अम्बेडकरनगर  जैतपुर थाने में तैनात महिला सिपाही अनीता सरोज ने कमरे में लगे सीलिंग फैन से लटक कर आत्महत्या कर ली।  सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने थाने पर पंहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किसी राजू यादव नाम के लड़के का जिक्र किया गया है। जो बनारस में तैनात बताया जाता है। बता दे माता-पिता को संबोधित सुसाइड नोट में महिला ने लिखा कि वह थाने में तैनात रहे सिपाही राजू यादव से प्यार करती थी। उसने विवाह करने से इंकार कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या कर रही है। इसमें किसी अन्य को दोषी न माना जाए। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सोमवार को दोपहर बाद की बतायी जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार घटना के पूर्व अनीता फोन पर किसी से चीख -चीख कर बात कर रही थी और थोड़ी देर बाद कमरे से आवाज आनी बंद हो गयी। उसके साथ रहने वाली महिला पुलिसकर्मी जब कमरे में जाने लगी तो कमरा अन्दर से बंद था। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी।  जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो कमरे में अनीता का शव पंखे से लटक रहा था।

प्रतापगढ़ की रहने वाली अनीता सरोज 2016 बैच की सिपाही है। 24 वर्षीय अनीता के पिता का नाम बद्री प्रसाद है। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सुसाइड नोट के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker