बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा उद्बोधन का सजीव प्रसारण प्रसारित किया गया

महोबा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अर्न्तगvत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के सम्बन्ध में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के सम्बन्ध पूर्वान्ह 10:30 बजे जूपिटर हॉल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा उ‌द्बोधन का सजीव प्रसारण विकास भवन, सभागार, महोबा प्रसारित किया गया। साथ ही मेगा ईवेन्ट के माध्यम से समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं जैसे नवाचारों, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास स्वास्थ्य इत्यादि का प्रयोग कर समाज या अपने जीवन में बदलाव लाने वाली महिलाओं, समाजसेवी अथवा समाज की रूढियों/ पूर्वागृहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त के साथ ही जनपद में विगत 10 दिनों के अन्दर जन्मी नवजात बालिकाओं को बेटी किट इत्यादि का वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कनिष्ठ सहायक जि०प्रो० का०, के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन शिक्षिका अपर्णा नायक द्वारा किया गया।

Back to top button