थाना खरेला की पुलिस टीम मे पाक्सो एक्ट के वाछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

- आज दिनांक 25.02.2026 को श्री प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में तथा श्रीमती वंदना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा एवं श्री दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभावी कार्यवाही की गई।
- प्रभारी निरीक्षक थाना खरेला श्री नन्हेलाल द्वारा गठित टीम के उ0नि0 तबरेज आलम मय हमराह का0 राघवेन्द्र कुमार द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त जयहिन्द पुत्र रामबाबू निवासी उमरी थाना विवांर जनपद हमीरपुर को मु0अ0सं0 04/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे परथनिया तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
- गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष समय से भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री तबरेज आलम
- का0 राघवेन्द्र कुमार
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
- जयहिन्द पुत्र रामबाबू निवासी उमरी थाना विवांर जनपद हमीरपुर।





