विधानसभा अध्यक्ष पर कांग्रेस का निशाना, ऋतु खंडूरी-उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को घेरा

उत्तराखंड में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तत्कालीन संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के बाद से ही कांग्रेस हमलावर रही थी। अग्रवाल के बाद अब कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर जमकर निशाना साधा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि खंडूरी को अग्रवाल को तुरंत ही असंसदीय भाषा के इस्तेमाल करने पर टोकने के साथ ही सख्त ऐक्शन लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार चुनकर आए कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री के बयान पर शालीनता से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाही थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष का जो व्यवहार उनके प्रति था, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता था।

इसी तरह से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी आंदोलनकारी जनमानस के लिए गलत शब्द का प्रयोग किया। इसलिए महेंद्र भट्ट और स्पीकर को इस्तीफा देना चाहिए। दूसरी ओर, ऋतु खंडूरी का कहना है कि सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए थे।

उन्होंने कहा कि सदन की कार्रवाई के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों को ज्यादा से ज्यादा बोलने का मौका दिया जाता है ताकि आम जनता की समस्याओं का आसानी से निदान हो सके। उन्होंने कहा कि विस अध्यक्ष की भूमिका सदन की गरिमा को रखना है।

उसका कार्य सदन को अनुशासनित तरीके से चलाने का है। और उस दायित्व को वो पूरी तरह से निभाने का प्रयास करतीं हैं। 21 फरवरी को सदन में पूर्व संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के असंसदीय शब्द की वजह से काफी हंगामा हुआ था। विपक्ष खंडूड़ी की भूमिका पर सवाल उठा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker