शीतला सप्तमी के दिन इस मूलांक को मिलेगा आशीर्वाद, बस ध्यान रखनी होंगी ये बातें

टैरो कार्ड रीडिंग के मुताबिक आज का दिन यानी शुक्रवार, 21 मार्च को मूलांक 3 के लिए काफी खास माना जा रहा है। अकं ज्योतिष के अनुसार, जिस किसी जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 3 माना जाएगा। ऐसे में अगर आप आज इस बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है।
किन कार्यों से मिलेगा लाभ
अगर आप आज यानी शीतला सप्तमी के दिन इन बातों का ख्याल रखते हैं, इससे आपको माता का आशीर्वाद मिल मिल सकता है।
- आपका समय प्रबंधन और प्रशासन कौशल काफी अच्छा है।
- अपने उन गुरुओं से जुड़ें रहें, जिन्होंने आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और उनका आशीर्वाद लें।
- अपनी रचनात्मकता और जुनून का उपयोग करके आप जो भी करते हैं उसमें जीवन और सुंदरता जोड़ें।
- आज सभी जादुई संख्याएं सक्रिय हैं जो इस प्रकार हैं – दिनांक – 21,(03), महीना – 03, वर्ष – 2025, और दिन के कुल में 6 सक्रिय हैं।
- अपनी सर्वोच्च भलाई के लिए अपनी इच्छानुसार कार्य करें।
- यह एक तथ्य है कि हम अपनी वास्तविकता के खुद ही निर्माता हैं और इसमें परिवर्तन करना हमारा कर्तव्य है।
- अपने समान विचारधारा वाले मित्रों और परिवार से जुड़ें।
- यह एक खुशी का दिन है, इसलिए खुश रहें और इसे चारों ओर फैलाएं।
- समय प्रबंधन और प्रशासन कौशल आपको अपने वंश से विरासत में मिले हैं, जिसकी सराहना करनी चाहिए।
क्या नहीं करना चाहिए
आज आपको इन चीजों से बचने की सलाह दी जाती है –
- मल्टीटास्किंग करने से बचें।
- सभी के लिए हां कहने वाला व्यक्ति न बनें।
इन मंत्रों के जप से मिलेगा फायदा –
आज के दिन अगर आप इन मंत्रों का जप करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। मंत्रोच्चारण के दौरान अपने मन में यह विचार लाएं कि मैं जैसा हूं, वैसा ही योग्य हूं।
- ओम नमः शिवाय.
- ओम गं गणपतये नमः शिवाय.
- ओम हम हनुमते नमः
- श्रीम
- हनुमान चालीसा
इस महीने के लिए उपाय
- ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
- रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
- खुश रहें और खुशियां बांटे।
- एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं (रविवार को छोड़कर)