21 मार्च 2025 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी राशि के सितारे….

मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी चतुराई से मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। आज नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी के प्रभाव से अपने बिगड़े हुए कार्य को भी सफल कर लेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ राशि – आज का दिन शानदार है। नए काम की शुरुआत कर सकेंगे। पुराना रुका हुआ धन आज मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी खास काम को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कोई बड़ा कार्य पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में लोग किसी बात को लेकर आपका विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति भी बन सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में किसी एक व्यक्ति पर भी अत्यधिक विश्वास करना घातक हो सकता है।

कर्क राशि- आज का दिन निजी तौर पर अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में कोई अप्रिय घटना या सूचना आपको मिल सकती है। इससे मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। प्रॉपर्टी में निवेश या वाहन खरीदने को लेकर फैसला कर सकते हैं। परिवार में चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे। आज किसी को उधार न दें।

सिंह राशि- आज का दिन शानदार है। जिन लोगों ने अपना पैसा शेयर मार्केट में लगा रखा है, उनको जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी। आज आप अपने व्यवहार से शत्रु को मात देने में सफल रहेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या राशि – आज का दिन आपके और परिवार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस कार्य को लेकर बहुत दिनों से तनाव में हैं, वह पूर्ण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज वाणी के प्रभाव से आप अपने रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे।

तुला राशि- आज का दिन ठीक-ठाक है। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज अपने या दूसरों के संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। न्यायालय पक्ष में आज आपको पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे। लाइफ पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें। आज दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। आज पैसे का लेनदेन सोच विचार कर करें। नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु राशि- आज का दिन मिलाजुला है। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में कहीं से पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है। इससे आने वाले समय में लाभ होगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा।

कुंभ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी पुरानी बात पर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को उधार न दें। आज लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में हानि हो सकती है। आज किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker