भव्य समारोह के बीच दिल्ली में लॉन्च हो रही महिला सम्मान योजना, पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली की महिलाओं के सम्मान के लिए दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) में एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस अवसर पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को जेएलएन स्टेडियम में दिल्ली की महिलाओं को दिए जाने वाले 2500 रुपये की पहली किस्त का शुभारंभ करेंगे।
हालांकि, दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है।
वहीं, स्टेडियम में महिलाओं को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज जब मैं इस सभागार में आई तो मैं बहुत भावुक हो गई। आज महिला दिवस पर यह सबसे बड़ा सम्मान है। एक महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया।”
सीतारमण देश का बजट पढ़ेंगी तो रेखा गुप्ता दिल्ली में
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी ही महिला सांसद को घर बुलाकर उनका अपमान किया है। इसी तरह इंदिरा गांधी ने कभी किसी महिला को उभरने नहीं दिया। आज भाजपा ने ऐसा कर दिया है कि अगर निर्मला सीतारमण देश का बजट पढ़ेंगी तो रेखा गुप्ता दिल्ली में पढ़ेंगी।
गरीब महिलाओं को मिलेगा फायदा
भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।