MP में नाबालिग लड़के पर आदमी की हत्या का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। उस पर एक आदमी की हत्या करने का आरोप है। दरअसल, वह आदमी लड़के को अपने कमरे पर बुलाकर उसके साथ गलत काम करना चाहता था। घटना के बाद लड़का मौके से भाग गया और मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित अपने घर चला गया था।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बुजुर्ग आदमी की हत्या के आरोप में पुलिस ने 17 साल को एक लड़के को हिरासत में लिया है। उसने कथित तौर पर लड़के के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 25 फरवरी को शहर के कोराडी के दुर्गा नगर इलाके में हुई थी। कोराडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक पापा मडावी 65 साल के थे।

उन्होंने बताया कि मजदूर के तौर पर काम करने वाले लड़के की मुलाकात इस साल जनवरी में मदावी से हुई थी। घटना वाले दिन उस व्यक्ति ने लड़के को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत काम करने कोशिश की। लड़के ने इस प्रयास का विरोध किया, लेकिन उस व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया और हाथापाई शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि लड़के ने ब्लेड से उस व्यक्ति की गर्दन पर वार कर दिया। साथ ही चाकू छीनकर उस आदमी पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लड़का मौके से भाग गया और मध्य प्रदेश के बालाघाट में अपने पैतृक स्थान पर चला गया। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने बालाघाट में लड़के को खोज निकाला। उसे नागपुर लाया गया और हिरासत में लिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker