महाराष्ट्र में 19 साल के शख्स ने 36 वर्षीय महिला पर चाकू से किया हमला, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनजर जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक 19 साल के शख्स ने एक 36 वर्षीय महिला पर बार-बार चाकू से वार किया, क्योंकि महिला ने उसका रेप करने पर विरोध किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभिषेक नवपुते ने जिले के घर्डोन इलाके में महिला को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, नवपुते पिछले कुछ समय से महिला का पीछा कर रहा था, जबकि महिला ने उसे भाव नहीं दिया, वो महिला का पीछा करता था, लेकिन महिला उसे कोई रिएक्शन नहीं देती थी।
आरोपी ने की महिला का गला दबाने की कोशिश
नवपुते ने कथित तौर पर रविवार को खेत में काम कर रही महिला का गला घोंटने और रेप करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो उसने चाकू से उस पर कई बार हमला किया, जब तक कि वह गिर नहीं गई।
पीड़िता को आए 15 घाव
अधिकारी ने बताया कि महिला को करीब 15 घाव आए हैं। नवपुते ने यह मानकर कि महिला मर चुकी है, मौके से भाग गया। बाद में महिला की सास ने उसे देखा और उसे अस्पताल ले गई।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
सोमवार रात को महिला को होश आया और उसने पुलिस को हमले के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि नवपुते को मंगलवार को एक खेत से पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया।