उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश पर ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की ओर से बारिश पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत चार जिलों में 11 सितंबर से अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश होगी। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 14 सितंबर की सुबह तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

11 सितंबर को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भी बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ, गर्मी से मिली राहत

हरिद्वार में मंगलवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए। हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान लोगों गर्मी से फौरी राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

मंगलवार को सुबह के समय धूप की तपिश ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक लोग गर्मी से जूझते रहे। उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिए। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। 

बादलों के कारण मौसम में बदलाव हो गया। इसके बाद हल्की बारिश होने लगी। मौसम बदलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।

वहीं दोपहर को मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के बाद रात को भी मौसम में ठंडक बनी रही।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट

ऋषिनगरी में मंगलवार शाम से रिमझिम फुहारें बरसने लगीं, जिसके चलते मौसम में ठंडक आ गई। बीते कुछ दिनों से लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल थे। बारिश होने से उन्हें राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दोपहर तक लोग उमसभरी गरमी से बेहाल थे।

लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने का सिलसिला शुरू होने लगा। शाम करीब चार बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा। बारिश के चलते शहर में खरीददारी को आये लोग भीगे। जबकि दुपहिया वाहनों की रफ्तार सड़कों पर धीमी पड़ गई। बीते एक सप्ताह से ऋषिकेश से सटे इलाकों में ही बारिश हो रही थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker