अब सावन के दूसरे सोमवार का इंतजार, विधि-विधान से करें शिवलिंग की पूजा

इस समय भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना चल रहा है। सावन के महीने का हर दिन महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन सावन सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है, ऐसे में जल्द ही सावन का दूसरा सोमवार पड़ने वाला है।

इस दिन भगवान शिव के अभिषेक के साथ-साथ कई तरह के कार्य किए जाते हैं, जिससे महादेव प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

इस दिन रखा जाएगा सावन के दूसरे सोमवार का व्रत

सावन के हर दिन एक लोटा जल शिवलिंग पर जरूर चढ़ाना चाहिए। यह लाभकारी माना जाता है। 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार का व्रत रखा जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस दिन का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

शिवपुराण के मुताबिक, सावन के सभी सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए। सावन के महीने में ये तिथियों रुद्राभिषेक के लिए उत्तम मानी गई हैं। ऐसा करने से ग्रह बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिव जी के सामने व्रत का संकल्प लें।
  • शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें।
  • इसके बाद शिव जी को चंदन, सफेद फूल, अक्षत, भांग, बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा आदि अर्पित करें।
  • इसके बाद शिवजी को फल, मिठाई, शहद, चक्कर, धूप दीप अर्पित करें।
  • फिर शिव चालीसा या सोमवार व्रत कथा का पाठ करें।
  • आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती करें।

सावन सोमवार का महत्व

कहा जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से माता पार्वती को भगवान शिव पति रूप में प्राप्त हुए थे। इसलिए मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए अविवाहित लोग ये व्रत रखते हैं। वहीं, विवाहित लोग अपने खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए यह व्रत रखते हैं।

सभी जानते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। सावन के सभी सोमवार बहुत शुभ होते हैं। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ सोमवार का व्रत रखा भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Back to top button