भारत की सबसे भूतिया और डरावनी जगह, जानिए…

भारत एक खूबसूरत देश है, जहां पर घूमने के लिए काफी सारी जगह हैं। यहां रेगिस्तान, बीच, पहाड़ सब कुछ है। ये देश दुनियाभर में अपनी खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है।

यहां कि कुछ जगहों पर लोग ना केवल परिवार के साथ जाते हैं बल्कि कुछ जगह तो ऐसी हैं जो हनीमून के लिए भी फेमस हैं। वैसे तो आपने भारत में घूमने की कई जगहों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी यहां की डरावनी जगहों के बारे में सुना है? जी हां,भारत में घूमने की कुछ जगह ऐसी हैं जो सबसे ज्यादा डरावनी जगहों की लिस्ट में आती हैं। कहते हैं कि इन जगहों पर भूतों और आत्माओं का बसेरा होता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही डरावनी जगहों के बारे में।

1) थ्री किंग्स चर्च, गोवा

गोवा का ये एक ऐसा चर्च है जिसे देखने के लिए ज्यादातर टूरिस्ट आते हैं। कई लोगों ने इस जगह पर कुछ असामान्य घटनाओं को होते हुए देखा है। कहा जाता है कि इस चर्च की संपत्ति के लिए तीन राजाओं ने संघर्ष किया और एक-दूसरे को मार डाला। जिसके बाद से उनकी आत्माएं चर्च के अंदर में घूमती रहती हैं।

2) नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता

इस जगह को दिलचस्प भूतिया कहानियों के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, इस लाइब्रेरी के रेनोवेशन के दौरान हुए एक हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद से इस जगह को भूतिया माना जाता है और सेक्योरिटी गार्ड भी यहां रात की ड्यूटी लेने से बचते हैं।

3) माहिम की डिसूजा चॉल, मुंबई

यह मुंबई की भयानक जगहों में से एक है और भारत की सबसे डरावनी जगहों में गिनी जाती है। डिसूजा चॉल जो की मुंबई के माहिम इलाके में है, इसे भुतहा जगह होने का दर्जा मिला हुआ है। कई साल पहले एक महिला पानी खींचते समय कुएं में गिर गई थी। वह मदद के लिए बहुत चिल्लाई लेकिन कोई नहीं आया और आखिरकार उसकी मौत हो गई। लोग कहते हैं कि उस कुएं के पास उस महिला की आत्मा भटकती है।

4) रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

भारत की सबसे फेमस फिल्म सिटी में से एक है ये। हालांकि, यहां पर भी कुछ असाधारण गतिविधियों को देखा गया है। यहां पर कई होटल बने हुए हैं जहां पर रह रहे लोगों ने कुछ अजीब चीजों को महसूस किया है।

5) फिरोज शाह कोटला किला, नई दिल्ली

बहादुर शाह जफर रोड पर स्थित फिरोज शाह कोटला किला को भी भूतिया जगह माना जाता है। कई लोगों ने जिन्नों की उपस्थिति को एक भयानक माहौल बनाते हुए महसूस किया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker