भाजपा विधायक भरत बिंद पर जानलेवा हमला, झगड़े में दूसरे पक्ष की तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी

बिहार के भभुआ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक भरत कुमार बिंद पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। यह घटना कैमूर जिले के चांद थाना इलाके में स्थित विधायक के पैतृक गांव सिलौटा की है। बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर विधायक का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान उनपर हमला किया गया, जिसमें बीजेपी विधायक को चोट भी लगी। इस मामले में विधायक के पुत्र संजय कुमार बिंद ने विरेंद्र यादव सहित 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस झगड़े में विरेंद्र यादव के पक्ष की तीन महिला समेत पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। विरेंद्र यादव ने विधायक भरत बिंद पर फायरिंग का आरोप भी लगाया है।

विरेंद्र यादव के पक्ष के घायल लोगों को परिजन बुधवार रात को चांद अस्पताल ले गए, जहां के डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से चांद पुलिस थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। विरेंद्र यादव की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमा में भभुआ विधायक भरत प्रसाद बिंद सहित पांच लोगों को नामजद किया गया गया है।  

थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ एवं छानबीन की जा रही है। इलाज करा रहे विरेंद्र सिंह ने अस्पताल में बताया कि विधायक भरत बिंद के परिवार की ओर से फायरिंग भी की गई। उन्हें विधायक ने राइफल के बट एवं उसके कुंदे से मारकर घायल किया। 

वहीं, इस संबंध में पूछने पर विधायक भरत बिंद ने बताया कि घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद थे। करीब 700 मीटर दूर से आकर उनपर जानलेवा हमला किया गया। इसमें उन्हें चोट भी लगी। विधायक ने कहा कि विरेंद्र यादव के घर से 10-15 पुरुष एवं 5-7 महिलाओं ने हमला किया है, जिसमें उनके परिजन भी घायल हुए हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker