यूपी में लोगों को गर्मी के कहर से मिली राहत, मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

यूपी में लोगों को गर्मी के कहर से राहत मिल गई है। मॉनसून की आमद के साथ ही शहरों के तापमान गिर गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने आज कई जिलों में भारी बारिश (हैवी रेन) की आशंका जताई है। अगले 48 घंटे प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 

ताजनगरी आगरा में  गुरुवार को भी देर रात करीब तीन घंटे तक भारी बारिश हुई। अब रविवार से तीन दिनों तक तेज बारिश का अनुमान है। गुरुवार रात करीब 1:30 बजे मौसम का मिजाज बदला। पहले हल्की फिर तेज बारिश होने लगी। सुबह चार बजे तक कई टुकड़ों में तेज और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। तापमान धड़ाम हो गया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 52.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। इधर, सुबह से ही तेज धूप खिलने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर,  अमेठी,  सुल्तानपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कासगंज, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, जालौन और हमीरपुर भारी बारिश हो सकती है। 

वेस्ट यूपी में भी दिल्ली जैसी बारिश का खतरा

शुक्रवार को मूसलाधार बारिश में डूबी दिल्ली के साथ वेस्ट यूपी पर भी ऐसी ही बारिश का खतरा मंडरा रहा है। कल यानी रविवार को वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों मूसलाधार बारिश की आशंका है। आज मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। वेस्ट यूपी के बचे हुए हिस्सों में मानसून के भी आज पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद दो जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को कुछ ही घंटे में 228 मिमी बारिश दर्ज की गई जो रिकॉर्ड है। इतनी बारिश से दिल्ली डूब गई। लेकिन मूसलाधार बारिश की गिरफ्त में कल तक वेस्ट यूपी के कुछ हिस्से भी आ सकते हैं। निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 30 जून को दिल्ली से सटे क्षेत्र एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विभिन्न मौसमी सिस्टम से मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मेरठ 27 जुलाई 2018 को ऐसी ही मूसलाधार बारिश को देख चुका है। इस दिन मेरठ में मात्र कुछ ही घंटे में 226.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी जो 118 वर्षों में दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश थी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मानसून ने दिल्ली और उत्तराखंड को पूरी तरह से कवर कर लिया, लेकिन वेस्ट यूपी के कुछ हिस्से अभी तक बचे हैं। ऐसे में 24 घंटे में मानसून वेस्ट यूपी को पूरी तरह से कवर कर सकता है।

मेरठ में अगले तीन दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन का तापमान 33.4 एवं रात का 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से क्रमश 2.2 एवं 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में क्रमश 2.4 एवं 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मेरठ का एक्यूआई 38 दर्ज हुआ जो अच्छी श्रेणी में है।

शुक्रवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी ने दिन और रात में उमस बढ़ा दी। पूरे दिन सूरज के तल्ख तेवर से लोगों को गर्मी का एहसास होता रहा। रात में भी तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। पुरवा हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश संभावना जताई है।

बादलों की मौजूदगी ने बढ़ाई उमस, रात में पारा चढ़ा

गुरुवार को हुई बारिश ने तापमान नीचे ला दिया था। गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। लेकिन, गुरुवार की तुलना में अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे, लेकिन इसका असर शहर में देखने को नहीं मिला। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार, रविवार और सोमवार को बारिश हो सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker