जानिए कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, तिथि और महत्व…

देवी दुर्गा को समर्पित पर्व नवरात्र हर साल दो बार मनाया जाता है। चैत्र माह में पड़ने वाले नवरात्र चैत्र नवरात्र कहलाते हैं। वहीं, अश्विन माह में पड़ने वाले नवरात्र शारदीय नवरात्र होते हैं। 9 दिनों के लिए देवी दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। दुर्गा नवमी के दिन मां अपने लोक में लौट जाती हैं।

चैत्र के बाद आश्विन माह में देवी दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि मनाया जाता है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में माता ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। आइए, जानते हैं कि इस वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं और क्या महत्व है।

शारदीय नवरात्र 2024 तिथि

इस बार शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर 2024 को शुरू होंगे और 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे पर समाप्त होंगे। शारदीय नवरात्र सभी नवरात्रों में सबसे लोकप्रिय है। 9 दिनों के दौरान देवी दुर्गा की मूर्ति को पंडालों में स्थापित किया जाता है। साथ ही गरबा, दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

  • 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार (प्रतिपदा) – घटस्थापना, मां शैलपुत्री
  • 4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार (द्वितीया) – मां ब्रह्मचारिणी
  • 5 अक्टूबर 2024, शनिवार (तृतीया) – मां चंद्रघंटा
  • 6 अक्टूबर 2024, रविवार तृतीया
  • 7 अक्टूबर 2024, सोमवार (चतुर्थी) – मां कूष्माण्डा
  • 8 अक्टूबर 2024, मंगलवार (पंचमी) – मां स्कंदमाता
  • 9 अक्टूबर 2024, बुधवार (षष्ठी) – मां कात्यायनी
  • 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार (सप्तमी) – मां कालरात्रि
  • 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार (अष्टमी) – महाष्टमी, मां महागौरी
  • 12 अक्टूबर 2024, शनिवार (नवमी) : महानवमी, मां सिद्धिदात्री, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी

शारदीय नवरात्र महत्व

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्र उत्सव मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र शरद ऋतु में मनाया जाता है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, देवी दुर्गा ने शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में महिषासुर से युद्ध किया और विजयादशमी के दिन उसका वध किया था। शारदीय नवरात्र के दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker