वट पूर्णिमा व्रत पर इस विधि से करें पूजा, प्राप्त होगा दोगुना फल

हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वट पूर्णिमा व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वट सावित्री व्रत की तरह ही इस व्रत को रखा जाता है। इस दिन भी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती है। मान्यता है कि वट वृक्ष में त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, इसलिए इसकी पूजा की जाए, तो तीनों देवों का आशीर्वाद मिलता है।

वट पूर्णिमा व्रत 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, इस बार पूर्णिमा तिथि 21 तारीख शुक्रवार को सुबह 7:32 बजे शुरू होगी और 22 तारीख को सुबह 6:38 बजे समाप्त होगी। इस तरह वट पूर्णिमा का व्रत 21 जून को ही रखा जाएगा।

वट पूर्णिमा पूजा विधि

  • वट व्रत के दिन सुबह स्नान करके लाल या पीले वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद पूजा स्थल पर पूजन सामग्री लेकर जाएं।
  • फिर वट वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं।
  • फूल, चावल, गुड़ भीगे, हुए चने,मिठाई आदि अर्पित करें।
  • इसके बाद वट वृक्ष के चारों ओर सूत लपेटकर सात बार परिक्रमा करें।
  • अंत में प्रणाम करें।
  • इसके बाद चने हाथ में लेकर वट सावित्री की कथा सुनें।
  • इस दिन अपनी क्षमता अनुसार दान करें।

वट पूर्णिमा व्रत महत्व

एक पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री ने अपनी तपस्या और सतित्व की शक्ति से मृत्यु के देवता यम को अपने पति सत्यवान को जीवन वापस देने के लिए मजबूर किया था, इसलिए विवाहित महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।साथ ही पति के साथ रिश्ते अच्छे रहते हैं और दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker