बिहार में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बाप की पिटाई से मौत, 14 ग्रामीणों पर FIR दर्ज

बिहार की रामनगर पुलिस ने बुधवार देर शाम दो आदमियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर बीते मंगलवार को हुए महेश राम हत्या केस में शामिल होने का आरोप है। बीते मंगलवार पश्चिमी चंपारण जिले के एक गांव में एक आदमी ने अपनी नाबालिग बच्ची के साथ हुए उत्पीड़न का विरोध किया तो गांव के लोगों ने मिलकर उसके साथ मार-पीट करी। व्यक्ति को इतनी बेहरहमी से मारा कि उसकी मौत हो गई। 

रामनगर स्टेशन के एसएचओ ललन कुमार ने बताया कि महेश राम मर्डर केस में 14 नामजद में से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। हम बहुत जल्द ही बाकी के नामजद आरोपियों को पकड़ लेंगे। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के नाम राजेंद्र राम और नंदन राम हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना पकरी चरघरवा गांव में घटित हुई थी। 

इस घटना की शिकायत (एफआईआर) महेश राम की पत्नी मिंटा देवी के बयान के आधार पर दर्ज की गई है।  मिंटा देवी ने बताया कि परदेशी राम ने गांव के 13 अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरे पति को लोहे की सरिया से बुरी तरह पीटा है। मारपीट में उनके शरीर पर गहरे चोट के निशान आए थे। यह घटना तब हुई जब उन्होंने परदेशी राम के द्वारा अपनी बेटी के उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया था। देवी ने पुलिस को बताया कि इलाज के दौरान मेरे पति ने दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई। देवी के बताए हुए बयान के आधार पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ सेक्शन 302 और पॉस्को के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बाकी के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker