MP में आंधी के साथ झमाझम बारिश का यलो अलर्ट, जानिए IMD का अपडेट….

मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में पांच जून तक मौसम की आंखमिचौली देखी जाएगी। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी जबकि कुछ जगहों पर लू चलने के आसार हैं। खासतौर पर IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम…

मानसून गतिविधियों की ओर बढ़ रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। यही नहीं दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। गुजरात और दक्षिण-पूर्व यूपी पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर 0.9 पर एक्टिव है। इससे मध्य प्रदेश में भी मौसम मानसून गतिविधियों की ओर बढ़ रहा है।

पांच मई तक कैसा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज, चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। खासतौर पर पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पांच मई तक गरज चमक के साथ तेज रफ्तार आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker