मॉनसून को लेकर IMD ने दी बुरी खबर, आपके राज्य में देरी से होगी बारिश, जानिए कारण…

केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद देश के बाकी हिस्सों के लोगों को अपने-अपने राज्यों में बारिश का इंतजार है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने एक बुरी खबर दी है। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंचने के बाद पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ा, लेकिन इसके एक दिन के बाज ही यह अपनी गति खो बैठा। 

आईएमडी के वैज्ञानिक ने अनुमान लगाया है कि इसके अगले कुछ दिनों तक धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है। यह उन क्षेत्रों के लिए चिंताजनक खबर हो सकती है, जहां आमतौर पर केरल के बाद मॉनसून आता है, जिसमें महाराष्ट्र के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों के लोगों की भी चिंता बढ़ गई है, जो इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

आईएमडी के अधिकारी ने इसका कारण बताते हुए कहा, “चक्रवाती तूफान रेमल के कारण मॉनसून की बंगाल की खाड़ी शाखा मजबूत हो गई है, जो इसे पूर्वोत्तर भारत में ले गई है। हालांकि, इसकी अरब सागर शाखा कमजोर हो गई है।

अगले कुछ दिनों में प्रायद्वीपीय भारत में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। मॉनसून को फिर से अपनी रफ्तार पकड़ने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं। इसके कारण दक्षिण महाराष्ट्र और उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून के प्रवेश में देरी हो सकती है।

स्काईमेट वेदर सर्विसेज के अध्यक्ष जी.पी. शर्मा ने कहा, “मॉनसून के आगे बढ़ने का मुख्य कारण दोनों भारतीय तटों के दोनों ओर बनने वाली प्रणालियां हैं। अगले कुछ दिनों में प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ बौछारें होंगी, जो मॉनसून की गतिविधि के लिए असामान्य है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और यहां तक कि ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इसके आने में देरी हो सकती है।” 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker