इन गर्मियो में जाना चाहते है विदेश की यात्रा पर तो इन 5 जगहों का जरूर करें सैर

जीवन में एक बार विदेश यात्रा करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन वे ऐसा नहीं करते क्योंकि विदेश यात्रा में आमतौर पर बहुत पैसा खर्च होता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप अपनी जेब में महज 40 से 50 हजार रुपये रखकर भी विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे?

ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय रुपये की स्थिति काफी मजबूत है। अगर आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सीमित बजट में काम कर सकते हैं…

इंडोनेशिया

अगर आप सस्ते में विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप इंडोनेशिया जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपकी फ्लाइट थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन इस देश में रहना, घूमना, खाना आदि पर आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां भारतीय रुपया काफी मजबूत स्थिति में है। इंडोनेशिया में एक भारतीय रुपया 184.51 इंडोनेशियाई रुपये के बराबर है।

जापान

आप नहीं जानते होंगे कि जापान में भारतीय रुपए की कीमत 1.76 जापानी येन के बराबर है। इसका मतलब यह है कि अगर आप जापान जाने की योजना बना रहे हैं तो भी इस यात्रा में आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। जापान तकनीकी रूप से एक उन्नत देश है। यहां धार्मिक स्थलों के अलावा राष्ट्रीय उद्यान आदि भी देखे जा सकते हैं।

हंगरी

आप चाहें तो घूमने के लिए हंगरी भी जा सकते हैं। यह देश अपनी संस्कृति और वास्तुकला के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों का प्रभाव देखने को मिलेगा। एक भारतीय रुपया हंगरी के 4.22 हंगेरियन फ़ोरिंट के बराबर है।

कंबोडिया

कंबोडिया में घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। वैसे तो यह देश पश्चिमी देशों के लोगों के बीच काफी मशहूर है लेकिन अब भारतीयों के बीच भी इस देश की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। 1 भारतीय रुपया 49.76 कम्बोडियन रियाल के बराबर है।

परागुआ

अगर आप शोर-शराबे से दूर किसी देश की यात्रा करना चाहते हैं तो आप पराग्वे जा सकते हैं। दक्षिण अमेरिका का यह देश बेहद खूबसूरत है। यहां भी भारतीय रुपया मजबूत स्थिति में है. यहां एक भारतीय रुपया 87.57 परागुआयन गुआरानी के बराबर है।

Back to top button