अजय देवगन की  सिंघम अगेन जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज, एक्टर का लेटेस्ट लुक आया सामने

सिंघम फिल्म फ्रेंचाइजी का कारवां आगे की तरफ बढ़ चला है। आने वाले समय में सिंघम अगेन (Singham Again) यानी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लंबे वक्त से अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम इस मूवी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

बाजीराव सिंघम के अवतार में अजय की वापसी के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच सिंघम अगेन से अभिनेता का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसे निर्देशक रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बताया है कि इस बार अजय कौन से राज्य के पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। 

सामने आया अजय देवगन का लेटेस्ट लुक

शुक्रवार को रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवगन के सिंघम अगेन के लुक का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- बाजीराव सिंघम, जम्मू और कश्मीर पुलिस के एसएसपी (SOG) स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप। 

रोहित के इस पोस्ट से ये साफ होता का अजय इस बार सिंघम अगेन में जम्मू और कश्मीर के पुलिस अधिकारी की कमान संभालेंगे। इससे पहले वह सिंघम पार्ट वन में वह महाराष्ट्र पुलिस और दूसरे भाग में गोवा पुलिस के ऑफिसर बन चुके हैं। 

ऐसे में अब सिंघम अगेन में उनका अंदाज और किरदार काफी अलग होने वाला है। हाल ही में इस मूवी की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं, जिनमें अजय अभिनेता जैकी श्रॉफ संग कश्मीर में सूट करते हुए नजर आए थे। 

मल्टी स्टारर फिल्म है सिंघम अगेन

अजय देवगन के अलावा सिंघम अगेन में अन्य बॉलीवुड फिल्म कलाकार मौजूद हैं। जिनमें टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं। खास बात ये है कि अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि सिंघम अगेन की रिलीज डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker