06 मई 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आज भी कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष कार्यभार या जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप काम में मेहनत कर रहे हैं, तो आज आप जरूर सफल होंगे। व्यापार जगत में आपको अपनों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंंगे।

वृषभ राशि:- आज का दिन कड़ी मेहनत वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इससे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने व्यापारिक साझेदारों से सावधान रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी प्रकार का मतेभद हो सकता है।

मिथुन राशि:- आज आपका दिन परेशानियों भरा हो सकता है। आपके कुछ पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप कार्यस्थल पर अपनी आर्थिक स्थिति खराब कर सकते हैं। बड़ा जोखिम न लें। परिवार में मतभेद होंगे लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आपके जीवन पर दिखेगा। किसी खास मित्र के आगमन से अच्छा समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। अगर आप किसी खास काम के बारे में सोच रहे हैं, तो उसे आज ही पूरा कर लें। आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है, तो आज आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या राशि:- आज का दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के कारण आपको काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा करें, तो सावधानी से करें। मौसम के अनुसार परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता रहेगी। व्यापार जगत में किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। किसी पारिवारिक मामले को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि:- आज आप चाहें, तो कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको कुछ लोगों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। दोस्तों से सम्मान मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि:- आज आप नया वाहन या घर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपने परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आप सफल हो सकते हैं। व्यापार आदि में लाभ मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जायेंगे। आप परिवार के साथ जा सकते हैं। पत्नी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

मकर राशि:- आज आपको दुखद समाचार मिल सकता है। जिसके कारण आपका मन उदास रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज आपको व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल में परिवर्तन होगा। परिवार में किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। मौसम के कारण आपको स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें। शेयर बाजार में बड़ी रकम उधार न दें। वाणी पर संयम रखें। किसी खास मित्र को दुखी कर सकते हैं। सोच-समझकर ही कहीं निवेश करें।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आज आपको अपने कार्यस्थल पर कोई नया बढ़िया काम मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा सौदा या साझेदारी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। संतान के साथ चल रहा विवाद सुलझेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker