तत्क्षण फिल्म के हीरो विक्रांत राय का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया जोरदार स्वागत

- फिल्म प्रमोशन के लिए बाइक से पहुंचे थे लखनऊ
- पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
भरुआ सुमेरपुर। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भूमिका पर बनी फिल्म तत्क्षण के रिलीज होने के बाद बाइक से लखनऊ से वापस मुंबई जा रहे फिल्म के हीरो विक्रांतराय का कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने उन्हें ब्रम्हलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज का चित्र भेंट किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में पौधे को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
प्रदेश के आजमगढ़ निवासी विक्रांत राय की फिल्म तत्क्षण बीते 19 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिलीज हुई।फ़िल्म के प्रमोशन के लिए वह मुंबई से लखनऊ का सफर बाइक से तय किया। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर वैभव वर्मा भी बाइक में साथ आए। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद वह लखनऊ से मुंबई वापस जाते समय कस्बे से गुजरे। जहां उनका ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।एसोसिएशन की ओर से मण्डल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने उन्हें ब्रम्हलीन स्वामी रोटीराम महाराज का चित्र भेंट किया।इस मौके पर महासचिव नंदकिशोर यादव,ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव,हरीशराज चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
कस्बे के प्रकाश लाज में उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 19 अप्रैल को उनके फिल्म रिलीज हुई है। जो प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बस्ती, अकबरपुर, अयोध्या, हरदोई, लखीमपुर सहित अन्य जनपदों पर बड़े पर्दे में दिखाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए डायरेक्टर वैभव वर्मा के साथ बाइक से लखनऊ पहुंचे। इससे रास्तों में तमाम तरह की संस्कृतियों से परिचय हुआ और बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला। बताया कि उनकी अगली फिल्म कजन ईशा की शूटिंग नवंबर माह में शुरू होगी। जो उन्नाव जनपद के भगवंत नगर, बक्सर घाट व डौडियाखेर में की जाएगी। यह फिल्म पूरी तरह से लव स्टोरी है।बताया कि इसके पहले उन्होंने कई धारावाहिक व फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें धारावाहिक काव्यांजलि, घर की लक्ष्मी बेटियां,मायका शामिल है। वर्ष 2015 में फिल्म स्टार ओम पुरी आदि के साथ फिल्म युवा, 2017 में आदित्य पंचोली रघुवीर यादव के साथ भौरी, 2018 में रजित कपूर,राकेश बेदी, दयाशंकर पांडेय लुच्चे लफंगे में अभिनय कर चुके है। तत्क्षण में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें वह यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन दुबे की बने हुए है। इस फिल्म में पल्लवी सिंह मुख्य नायिका हैं। जबकि खलनायक गौरव सिंह यादव हैं और यह फिल्म पूरी तरह से थ्रिलर फिल्म है। इसमें संगीत चार्मिंग बाय, गीत शालिनी सजल व सिंगर विराज त्रिपाठी व कृष्टि सिंह है। इस मौके पर वह कस्बे के सुप्रसिद्ध संत स्वामी रोटीराम महाराज जी की समाधि स्थल पहुंचकर मत्था टेका।
पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
भरुआ सुमेरपुर। पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में तत्क्षण फ़िल्म के हीरो विक्रांत राय ने सीता अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। इस मौके पर समिति के संरक्षक मुनीर खान, अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन,राखी शिवहरे,रज्जू गुप्ता,हिमांशु गुप्ता,शिवकुमार, पवन आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि बिना पौधों के जीवन नहीं है।