सूर्य और शुक्र की युति से बनेगा शुक्रादित्य योग, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, खूब मिलेगा पैसा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह के गोचर की समयावधि तय होती है। शुक्र ग्रह 28 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र ग्रह ढ़ाई दिन में गोचर करता है। ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने पर सभी राशियों के जीवन प्रभावित होता है। साथ ही जब एक राशि में दो ग्रह एकसाथ आते हैं तो इससे कई बार शुभ राजयोग का निर्माण होता है। सूर्य ग्रह 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का इस राशि में गोचर 19 मई को होगा। इससे वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति होगी। जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य कल्पेश तिवारी से शुक्रादित्य योग से किन राशियों को फायदा होगा।
वृषभ राशि
शुक्रादित्य योग से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। इस अवधि में व्यक्तित्व बेहतर होगा। करियर में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्रादित्य योग मिथुन राशि वालों को उत्तम फल प्रदान करेगा। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। सारी मनोकामना इस अवधि में पूरी हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक रूप से संपन्न बनेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग लाभकारी होगा। इस योग के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से आगे चलकर मुनाफा होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।