रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो मामले में FIR करवाई दर्ज, जानिए पूरा मामला…

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के बाद रणवीर सिंह भी डीप फेक वीडियो का शिकार बन गए। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पॉलिटिकल मुद्दे पर अपनी राय देते हुए दिख रहे हैं। ये रणवीर सिंह का डीप फेक वीडियो है, जिसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।

रणवीर सिंह हाल ही में वाराणसी गए थे। यहां उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आईं। दोनों वाराणसी में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में हिस्सा लेने गए थे। जहां से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

रणवीर ने दर्ज कराई FIR

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को आगाह किया था। उन्होंने अपने वायरल डीप फेक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा था- डीप फेक से बचो दोस्तों। वहीं, अब एक्टर ने मामले में कानूनी सहारा लिया है। मिड डे की खबर के अनुसार, रणवीर सिंह के स्पोक्स पर्सन ने कहा, “हां, हमने पुलिस कंप्लेन कराई है और उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जहां से रणवीर सिंह का एआई जनरेटर वीडियो को शेयर किया गया।”

रणवीर की आने वाली फिल्में

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर सिंबा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल सिंघम अगेन शूटिंग स्टेज में है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान भी शामिल हैं।

डॉन बनने के लिए तैयार रणवीर

रणवीर सिंह के खाते में इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 भी है। बीते साल बतौर लीड एक्टर उनके नाम का खुलासा किया गया था। इसके साथ ही फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह का एक वीडियो भी डॉन 3 से जारी किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट फीमेल लीड में कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker