MP कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द होंगे घोषित

एमपी 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 5 और कक्षा 8 के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम (MP 5th, 8th Result 2024) जल्द ही घोषित किए जाएंगे। केंद्र द्वारा एमपी 5वीं रिजल्ट और एमपी 8वीं रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजे इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे।

MP 5th, 8th Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

ऐसे में जो स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स अपने बच्चे का परीक्षा परिणाम (MP 5th, 8th Result 2024) जल्द ही देख सकेंगे। इसके लिए RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित कक्षा के परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स से सम्बन्धित मांगे गए विवरणों को भरकर सबमिट करके परिणाम देखा जा सकेगा।

बता दें मध्य प्रदेश में कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च 2024 तक किया गया था। इसी प्रकार, कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसके बाद परीक्षाफल (MP 5th, 8th Result 2024) का इंतजार किया जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker