ममता बनर्जी ने भाजपा के आरोपों का किया खंडन, जानिए पूरा मामला…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के उन आरोपों का खंडन किया जिसमें विपक्ष पार्टी ने राज्य को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बताया था। बता दें कि बंगाल पुलिस ने कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पहले कहा कि उसने पिछले माह रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे के आरोपियों को कोकाटा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि बंगाल आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

BJP ने क्या कुछ कहा?

अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा,

एनआईए ने रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में दो मुख्य संदिग्धों मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता से हिरासत में लिया। दोनों संभवत: कर्नाटक के शिवमोगा में आईएसआईएस सेल से संबंधित हैं। बंगाल दुर्भाग्य से ममता बनर्जी के नेतृत्व में आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करती हुईं ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में पश्चिमी मेदिनीपुर से रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा,

सुना है भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि बंगाल सुरक्षित नहीं है। बेंगलुरु में ब्लास्ट हुआ है। आरोपी यहां के नहीं कर्नाटक के हैं। वे दो घंटे तक बंगाल में छिपे रहे और दो घंटे में हमारी पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब रही और वे कह रहे हैं कि बंगाल सुरक्षित नहीं है?

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker