दोस्तों के साथ घूमने का बना रहे है प्लान, तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर…

इस महीने में घूमने का अपना ही मजा है. अगर आप भी प्यार भरे इस महीने में अपने दोस्तों के साथ घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आपको स्वर्ग जैसा एहसास होगा।

आप शोर-शराबे से दूर इन जगहों पर जाकर शांति के कुछ पल बिता सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में.

उदयपुर

गर्मी के कारण अक्टूबर से फरवरी तक का समय उदयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जा सकते हैं। झीलों के इस शहर में आपको फतेहसागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर जैसी कई बेहतरीन जगहें मिल जाएंगी।

हिमाचल प्रदेश

फरवरी में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश भी सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप प्रकृति के मनमोहक दृश्य और ठंडी हवा के साथ अपनी छुट्टियों को बेहतर बना सकते हैं। दोस्तों के साथ आप हरी-भरी घाटियों, बगीचों, बर्फ से ढकी चोटियों, नदियों, देवदार के जंगलों, प्राकृतिक झरनों को देखते हुए शांति के कुछ पलों का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान आप पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग आदि गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। फरवरी में आप शिमला, कुफरी, कुल्लू, डलहौजी और धर्मशाला जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

आगरा

दिल्ली से कुछ किलोमीटर दूर आगरा भी फरवरी में घूमने लायक हो सकता है। आगरा में आप ताज महल की भव्यता के अलावा कुछ बेहतरीन जगहों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां कई ऐसे स्मारक हैं जिनके कारण पर्यटक वहां ज्यादा देखने जाते हैं। ऐतिहासिक स्मारकों को देखने के लिए फरवरी सबसे अच्छा महीना माना जाता है। ताज महल, आगरा का किला, अकबर का मकबरा यहां के कुछ आकर्षण हैं जिन्हें देखने के लिए न केवल स्थानीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

रणथंभौर

अगर आपको वन्य जीवन और प्रकृति पसंद है और फोटोग्राफी का शौक है तो आप फरवरी के दौरान रणथंभौर जा सकते हैं। फरवरी के महीने में आप रणथंभौर में जानवरों की कई प्रजातियाँ आसानी से देख सकते हैं। जंगल सफारी की मदद से आप जानवरों को देखते हुए उनकी ढेर सारी तस्वीरें ले सकते हैं। रणथंभौर किला, जोगी पैलेस, पदम झील यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं जिन्हें आप आसानी से देख सकते हैं।

केरल

फरवरी में घूमने के लिए केरल भी सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हरे-भरे नज़ारे के साथ यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। केरल में आप राज्य के बैकवाटर का आनंद ले सकते हैं। आप अलेप्पी, मुन्नार, कन्नूर, वर्कला, वायनाड राज्य की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां चाय के बागान, मसाला बागान, झरने, वन्यजीव अभयारण्य आदि भी देख सकते हैं।

राजस्थान

आप फरवरी में राजस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यह स्थान राजपूतों के शाही साम्राज्य के रूप में जाना जाता है। यहां की शाही चीजें इतनी खूबसूरत हैं कि आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां आकर आप माउंट आबू, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker