MP में मोहन यादव सरकार का बुलडोजर एक्शन, एक ही बस्ती के 386 घर जमींदोज

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। भोपाल की भदभदा बस्ती में बुलडोजर चलाकर अब 300 से ज्यादा घरों को जमींदोज किया जा चुका है। बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण इस ऐक्शन की वजह भी सामने आई है। लगातार 5 दिनों तक हुई बुलडोजर कार्रवाई में प्रशासन ने सैकड़ों निगम कर्माचारियों और सैकड़ों की ही संख्या में पुलिस कर्मियों की सहायता भी ली। आइये जानते हैं बड़े पैमाने पर इस ध्वस्तीकरण की वजह।

क्यों जमींदोज किए गए 386 घर?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की भदभदा बस्ती में 6 दिन पहले बुलडोजर ऐक्शन शुरू हुआ था। 5 दिन तक चले बुलडोजर ऐक्शन में अब तक 300 से ज्यादा घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने बताया कि ये सभी घर कैचमेंट एरिया में बने थे। प्रशासन ने बताया कि भदभदा बस्ती के जिन लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं उनको सरकार ने दो विकल्प दिए हैं। या तो वो अपने तोड़े जा रहे घर का मुआवजा ले लें या फिर सरकार द्वारा उनके आवास की व्यवस्था कर दी जाएगी। इनमें लोगों को विकल्प चुनने की आजादी है।

सैकड़ों पुलिसवालों ने संभाला मोर्चा

भोपाल की भदभदा बस्ती को लगभग नेस्तनाबूत कर दिया गया है। अब तक यहां के 386 घरों को तोड़ा जा चुका है। कैचमेंट एरिया में बने सभी घरों के मालिकों को विकल्पों को चुनने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया हुआ है। प्रशासन ने इलाके में स्थिति संभालने के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 600 से ज्यादा निगम कर्मचारियों को तैनात कर रखा है।

बीते दिनों खबर सामने आई थी कि भदभदा बस्ती में 3 दिनों के अंदर 261 मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया था। प्रशासन ने 125 और घरों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। अब तक 300 से ज्यादा घरों को जमींदोज किया जा चुका है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker