इन चार कामों को हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए, शास्त्रों में बताया गया है महत्व

हिंदू धर्म में मुहूर्त के अनुसार, काम करने की परंपरा है। अलग-अलग कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इन मुहूर्तों में काम करने से उस काम की सफलता का प्रतिशत दोगुना हो जाता है। देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सा दिन किस काम के लिए शुभ है।

बच्चे का नामकरण

इस काम के लिए महीने की 2, 3, 7, 10, 11 और 13 तारीख शुभ हैं। बच्चे का नामकण सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को करना चाहिए। इसके लिए अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, उत्तरा, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा और शतभिषा नक्षत्र शुभ हैं।

भूमिपूजन

भूमि पूजन के लिए शुभ तिथियां 2, 3, 5, 7, 10, 11 और पूर्णिमा हैं। इस काम के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन है। वहीं, नक्षत्र अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, उत्तरा, हस्त और रेवती है।

गृह निर्माण कार्य आरंभ

अगर आप घर में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति और शुक्र ग्रह नीच के नहीं होने चाहिए। शुक्ल पक्ष में गृह निर्माण करना शुभ व कृष्ण पक्ष में अशुभ होता है। शनिवार के दिन नींव या मकान की शुरुआत करना बेहतर होता है। मंगलवार और रविवार को निर्माण कार्य आरंभ न करें।

गृह प्रवेश

गृह प्रवेश करते समय पंचांग में देख लेना चाहिए कि उस दिन सूर्य उत्तरायण हो और शुक्र व बृहस्पति अस्त न हों। मंगलवार और रविवार को नए घर में प्रवेश न करें। नवनिर्मित मकान में प्रवेश के लिए शुभ तिथियां 2, 3, 5, 7, 10, 11 और 13 है। इस कार्य के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन है। अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, श्रवण, धनिष्ठा और रेवती नक्षत्र शुभ हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker