बिहारः पिता ने प्रेमी भेजा जेल तो सदमे में प्रेमिका ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम में पागल एक किशोरी ने खौफनाक कदम उठा लिया। लड़की के पिता ने प्रेमी युवक को अपहरण के केस में जेल भेजवा दिया तो उसने अपने पिता को जिंदगी भर नहीं भरने वाला जख्म दे दिया। लड़की ने फांसी के फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली। अब पूरा परिवार बेटी को खो देने से सदमे में है। मामला करजा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

दरअसल करजा थाना क्षेत्र एक गांव में सोमवर को एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में कमरे में पंखे से लटका मिला। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरंभिक छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को बताया गया कि किशोरी परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। इस दौरान वह मुंबई के ही एक लड़के के प्रेम में फंस गई। परिवार वाले उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ थे। लड़की भी नाबालिग थी। इसके बाद किशोरी के पिता ने ल़ड़के पर केस दर्ज करा दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसे प्रेमिका तो नहीं मिली पर जेल की सलाखों के पीछे चला गया।

प्रेमी के कैद में चले जाने की बाद जान कर किशोरी सदमे में चली गई। परिजनों ने बताया कि लड़की को सदमे से निकालने के लिए परिवार के साथ गांव चले आए। मगर यहां भी वह ठीक से नहीं रहती थी। रविवार की रात किशोरी ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी, फिलहाल जांच की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker