ये है भारत के पांच सबसे महंगे होटल, जिनका किराया जानकर हो जाएंगे हैरान….

हमारे देश में बहुत से लोग लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं, आप उनमें से एक हो सकते हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आइए हम आपको देश के 5 ऐसे लग्जरी होटलों के बारे में बताते हैं, जिनका एक रात का किराया आपको जरूर चौंका देगा।

इन होटलों में ठहरने की कीमत 15 हजार से शुरू होकर 5 लाख प्रतिदिन तक है। कीमत देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसे में लोग अपना खुद का बंगला खरीद लें। आइए आपको बताते हैं इस होटल के बारे में।

ताज फलकनुमा, हैदराबाद

इस होटल की लग्जरी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां ठहरने के लिए आपको रोजाना 24 हजार से 4 लाख रुपए तक का किराया देना पड़ता है। यह जगह रॉयल फील देती है।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर

उदयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इन्हीं में से एक है ताज पैलेस, जो बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां एक रात का किराया 17 हजार रुपए से शुरू होता है।

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर

राजस्थान का जोधपुर किसी शाही जगह से कम नहीं है। यहां का उम्मेद भवन पैलेस किसी का भी मन मोह लेगा। इस पैलेस में एक दिन का किराया 21 हजार से 4 लाख रुपए होगा।

रामबाग पैलेस, जयपुर

राजस्थान का एक और शहर जयपुर भी रॉयल फील देने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। यहां के रामबाग पैलेस में एक रात ठहरने का किराया 24 हजार से 4 लाख तक है।


लीला पैलेस, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली भी बेहतरीन होटलों की पेशकश करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यहां कई महंगे होटल भी स्थित हैं। ठहरने का एक दिन का किराया 11 हजार से 3.5 लाख रुपये तक है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker