महाराष्ट्र के पालघर में प्रेमी युगल से की मारपीट, फिर लड़की के साथ किया गैंगरेप

महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के पालघर से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर दो आरोपियों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और साथ ही उसके प्रेमी को भी बेरहमी से पीटा। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की को किया ब्लैकमेल

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में पीड़िता गुरुवार की शाम अपने कुछ दोस्त के साथ जीवनदानी मंदिर से सटी एक पहाड़ी पर घूमने गई थी। इसके बाद आरोपियों ने लड़की की कुछ तस्वीरें खींच ली और उसे अकेला पाकर तस्वीर वायरल करने की धमकी देने लगे।

लड़की के प्रेमी को बेरहमी से पीटा

लड़की के साथ उसका प्रेमी भी मौजूद था। जब उसने लड़की के पक्ष में बोलना शुरू किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे बेल्ट से बांधकर बेरहमी से पीटा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लड़की को भी काफी बुरी तरह पीटा, जिसके कारण लड़की बेजान हो गई। 

दोनों के कपड़े उतार कर फेंके

आरोपियों ने दोनों के कपड़े भी उतार दिए और दूर फेंक दिए। इसके बाद लड़की को बेजान पाकर दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

नग्न अवस्था में मदद मांगने गया प्रेमी

यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता का प्रेमी अर्धनग्न अवस्था में पहाड़ियों से नीचे उतरा और वहां के स्थानीय लोगों को इसके बारे में बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और हरकत में आई।

27 मार्च तक न्यायिक हिरासत में आरोपी

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म, लूटपाट और मारपीट समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker