सुकमा में दो इनामी समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों को अक्सर उपद्रव मचाते हुए देखा जाता है। इसी बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर दौरे से ठीक पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, यहां एक साथ 16 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

16 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

मिली जानकारी के मुताबिक, 16 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसमें एक 8 लाख का और एक 5 लाख का एक इनामी नक्सली भी शामिल है। इन दोनों पर कई मामले दर्ज थे और कई वारंट भी जारी किए गए थे। इन दोनों नकस्ली ने भरमार बंदूक के साथ हिड़मा ने किया सरेंडर है।

अभियान के तहत नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सीआरपीएफ व जिला बल के संयुक्त प्रयास से उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने इन नक्सलियों के खिलाफ पुना नर्कोम अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत ही नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

5 नक्सली की हुई गिरफ्तारी

बीते गुरुवार को नक्सलियों ने जवानों पर हमला करने के लिए एंबुश लगा रखा था और जवानों पर हमला करने लगे। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके बाद जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपे 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, जवानों ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में पांच नक्सली घायल भी हुए हैं।

तलाशी के लिए बनाई नई टीम

फिलहाल, पुलिस को आशंका है कि इन जंगलों में और भी कई नक्सली छिपे हुए हैं, जिसके लिए जवानों की नई टीम बनाकर जंगल में भेजा गया है। कई जगह खून के धब्बे देखे गए है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया गया है कि कुछ नक्सली घायल होने के कारण ज्यादा दूर नहीं भाग पाए होंगे।

हार्डकोर महिला नक्सली को मार गिराया

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सली लगातार काफी उत्पात मचा रहे हैं। वाहनों में आगजनी करके ये नक्सली विकास कार्यों को भी बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण पुलिस ने पूरे इलाके में नक्सलियों की हर एक हरकत पर नजर बनाई हुई है। हाल ही में बस्तर पुलिस को एक हार्डकोर महिला नक्सली को मार गिराने के साथ ही 5 नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker