कन्याकुमारी इन सात खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर…

यूं तो भारत में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है, लेकिन देश के आखिरी छोर का नजारा भी आपको एक मनमोहक अनुभव का एहसास करा सकता है। जी हां, कन्याकुमारी में भी देखने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में आप कन्याकुमारी के 7 ट्रेवल डेस्टिनेशन पर जाकर सफर को दिलचस्प और मजेदार बना सकते हैं।तमिलनाडु में स्थित कन्याकुमारी हिंद महासागर के खूबसूरत नज़ारों के लिए जानी जाती है। ऐसे में कन्याकुमारी पहुंचने के लिए आप त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट का रुख कर सकते हैं। वहीं दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से कन्याकुमारी की ट्रेन आसानी से मिल जाती है। आइए जानते हैं कन्याकुमारी में घूमने की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में।

विवेकानंद रॉक मेमोरियल

कन्याकुमारी के एक मिनी द्वीप पर स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा मौजूद है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर 3 दिनों तक ध्यान करने के बाद विवेकानंद को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वहीं, स्मारक की पृष्ठभूमि में हिंद महासागर का नजारा बेहद शानदार दिखाई देता है।

तिरुवल्लुवर मूर्ति

विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास स्थित तिरुवल्लुवर की प्रतिमा 133 फीट ऊंची है। खासकर इतिहास प्रेमियों और वास्तुकला से प्यार करने वाले लोगों के लिए यह नजारा बेहद आकर्षक साबित हो सकता है।समुद्र के अंत में स्थित लेडी ऑफ रैनसम चर्च मदर मैरी को समर्पित है। गोथिक वास्तुकला का नमूना पर्यटकों को इस चर्च की आलीशान नक्काशी बहुत पसंद आती है। वहीं, शाम के समय चर्च का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है।

सुनामी स्मारक

कन्याकुमारी में स्थित सुनामी स्मारक को 2004 में आए भूकंप और भीषण सुनामी की याद में बनाया गया है। 16 फीट ऊंचे इस स्मारक के एक हाथ में जलता हुआ दीया नजर आ रहा है और दूसरे हाथ में सूनामी लहरों को रोकते हुए नजर आ रहा है।

गांधी मंडपम

कन्याकुमारी में गांधी मंडपम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है। गांधी की मृत्यु के बाद उनकी अस्थियां इसी मंडप में रखी गईं। जहां लोगों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद अस्थियों को हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के त्रिवेणी संगम में विसर्जित कर दिया गया। यहां एक विशाल पुस्तकालय और साहित्य का संग्रह भी स्थित है।

थिरपराप्पु झरना

कन्याकुमारी में स्थित थिरपराप्पु जलप्रपात करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरता है। झरने के मुख्य द्वार पर एक शिव मंदिर भी है। वहीं, लोग झरने के नीचे कुंड में नहाने का लुत्फ उठाते हैं।

कन्याकुमारी बीच

कन्याकुमारी बीच देश के खूबसूरत बीचों में से एक है। इस समुद्र तट पर बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर का संगम होता है। इसके साथ ही कन्याकुमारी बीच सूर्यास्त और सूर्योदय के खूबसूरत नजारों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप बीच वॉटर एक्टिविटी भी ट्राई कर सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker