उम्र के हिसाब से बदलता है नींद का समय, जानिए कितने घंटे सोना है फायदेमंद

आदमी को अपनी उम्र के हिसाब से पूरी नींद लेनी चाहिए। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो इसे नजरअंदाज न करें। बाद में यह बीमारी और भी बड़ी हो सकती है। इसलिए समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।

दरअसल आपकी उम्र ही आपकी नींद तय करती है। हर उम्र के व्यक्ति को अलग-अलग घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपकी मानसिक परेशानी बढ़ जाएगी। ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारी होगी। इसके साथ लिवर और किडनी की बीमारी भी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस उम्र के लोगों को कितनी देर सोना चाहिए।

अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें

अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं और तनावमुक्त रहना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना होगा। अगर लंबे समय तक नींद की कमी आपको परेशान कर रही है, तो आप व्यायाम से इसे ठीक कर सकते हैं। अच्छी नींद लेने के लिए सबसे पहले आपको अपनी बॉडी क्लॉक सेट करनी होगी और इसके अलावा आपको अपने सोने और जागने का समय भी सेट करना होगा। याद रखें, अगर आप अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो अपना मोबाइल अपने पास न रखें। कहानियाँ पढ़ने और अच्छी किताबें पढ़ने की कोशिश करें, इससे आपको नींद आने में मदद मिलेगी।

उम्र के हिसाब से सोएं

– 3 महीने तक के बच्चों को 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
– 4 से 11 महीने के बच्चों को दिन में 12 से 15 घंटे सोना चाहिए।
– 1 से 2 साल के बच्चों को 11 से 14 घंटे सोना चाहिए।
– 3 से 5 साल के बच्चों को 10 से 13 घंटे सोना चाहिए।
– 6 से 13 साल के बच्चों को 9 से 11 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
– 14 से 17 साल के बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
– युवाओं को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
– 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker