MP: अवैध संबंधों के चलते युवक ने मां के साथ मिलकर शख्स को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बंडा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी को बंडा के वार्ड क्रमांक 1 निवासी 50 वर्षीय बारेलाल लापता हो गया था। जिसके बाद अब उसका शव पुलिस ने खजरा भेड़ा गांव के जंगलों से बरामद किया है। शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की जिसमें अवैध संबंधों के चलते हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपित युवक व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत से लापता हुआ था बारेलाल

मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को हरीबाई ने बंडा थाने पहुंचकर अपने भाई बारेलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हीरा बाई का कहना था कि बारेलाल यूपी के ललितपुर का मूल निवासी है, जो कई साल से बंडा के वार्ड क्रमांक 1 में रह रहा है। वह 5 साल से भगवानदास लारिया के खेत पर काम करता है। खेत पर ही रहता है। 25 फरवरी की सुबह उनके खेत से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन वो कही नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सुनीता और बारेलाल के बीच थे अवैध संबंध

घटना की जांच में सामने आया कि बारेलाल का खेजरा भेड़ा गांव निवासी सुनीता अहिरवार के घर आना-जाना था। वह रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं। पुलिस ने और छानबीन की तो पता चला कि सुनीता और बारेलाल के बीच अवैध संबंध थे। इसी संदेह में पुलिस ने सुनीता और उसके बेटे नीरज अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगे। सख्ती से पूछताछ की तो मां-बेटे ने बारेलाल की हत्या कर शव जंगल में दफ्न करने की बात स्वीकार की।

बंडा थाना निरीक्षक नवल आर्य ने बताया कि पुलिस आरोपितों के साथ जंगल पहुंची और आरोपितों की निशानदेही पर खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान मौके से नग्न अवस्था में एक शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त बारेलाल के रूप में हुई।

पुत्र ने मां के साथ बारेलाल को देखा था आपत्तिजनक स्थिति में

वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपित नीरज ने बताया कि 25 फरवरी को मां सुनीता अहिरवार के साथ बारेलाल अहिरवार को संदेहास्पद स्थिति में देखा था, तभी उसकी हत्या करने की सोच ली थी। साजिश के तहत बारेलाल पर पहले पत्थर से हमला किया। वह घायल हो गया तो लात-घूंसों से पीटा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने और शव को छिपाने के लिए शव जंगल लेकर पहुंचा। जहां वन विभाग के प्लांटेशन में गड्‌ढा खोदकर नग्न अवस्था में शव को दफना दिया। मृतक के कपड़े और जूते फेंक दिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नीरज अहिरवार और सुनीता अहिरवार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बंडा थाना निरीक्षक ने बताया कि मां से अवैध संबंधों के चलते बेटे ने मां के साथ मिलकर बारेलाल की हत्या की थी। शव जंगल में दफना दिया था। मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker