देश की ये जगहें महिलाओं के लिए हैं सुरक्षित, बिना किसी झिझक के घूम सकती हैं अकेले

भारत में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं जहां आप अपने परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन जब बात महिलाओं के अकेले घूमने की आती हैं, तो लोग संकोच में पड़ जाते हैं कि कहां घूमने जाया जाए क्योंकि आज के समय में महिला सुरक्षा चिंता का एक बड़ा कारण बन रहा हैं।

पिछले कुछ समय से भारत में सोलो वुमन ट्रैवलर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में महिलाओं को ऐसी जगह की तलाश रहती हैं जो उनके लिए सुरक्षित हो। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां लड़कियां बिना किसी झिझक या डर के अकेले घूमने जा सकती हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं पर आप अकेली ट्रिप जाना चाहती हैं या आपके साथ सिर्फ लड़कियों का ग्रुप है तो भारत की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी।

कुफरी:- कुफरी हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र में बसा छोटा लेकिन एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। आए दिन यात्री वीकेंड पर यहां घूमने की प्लानिंग करते रहते हैं। यहां कई खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और कई अद्भुत नजारे हैं, जिनका आनंद आप अकेले या अपनी महिला मित्रों के साथ ले सकते हैं। वैसे अकेले घूमने में यहां किसी भी तरह का डर नहीं है। कुफरी भी यहां आने वाले हर यात्री का दिल से स्वागत करता है।

सिक्किम:- मठों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा सिक्किम भारत में लड़कियों के लिए अकेले घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। स्थानीय लोगों का अपने अतिथियों के लिए गर्मजोशी वाला स्वभाव पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। राज्य के उत्तरी हिस्सों की यात्रा करने के लिए, आपको सरकारी परमिट की आवश्यकता होगी, लेकिन जब आप इस स्वर्ग को एक्सप्लोर करेंगी, तो आपको ये सब चीजें ज्यादा परेशानियों से भरी नहीं लगेगी।

उदयपुर:- महिलाओं के लिए अकेले घूमने के लिए उदयपुर राजस्थान के सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप रॉयल पैलेस, झील में बोटिंग, शॉपिंग, और स्वादिष्ट लाल मास का मजा ले सकती हैं। लेक पैलेस, सिटी पैलेस, पिछोला झील, मानसून पैलेस, सहेलियों की बारी, जगमंदिर यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।

जीरो घाटी:- अरुणाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत राज्य है। यहां जीरो घाटी नाम की जगह है। लड़कियों के घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना शहर है। इस शहर को शांति साधक का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा ये शहर चावल की खेती के लिए भी प्रसिद्ध है। लड़कियां यहां अकेले घूम सकती हैं और प्रकृति का आनंद ले सकती हैं।

जयपुर:- पिंक सिटी के नाम से मशहूर भारत का बेहद खास शहर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से अकेले ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए एक सेफ डेस्टिनेशन है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गल्ताजी, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर को घूमा जा सकता है और उनका आनंद उठाया जा सकता है।

मुन्नार:- केरल में घूमने के लिए वैसे तो कई खूबसूरत जगह हैं, लेकिन उनमें से एक जन्नत जैसी दिखने वाली एक ही है और वो है मुन्नार। हरी भरी हरियाली, चाय के बागान यहां आने वाले यात्री को अनोखा अहसास महसूस करवाते हैं। यहां के स्थानीय लोग अपनी गर्मजोशी के लिए जाने जाते हैं, जो आने वाले पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वीमेन डे पर अगर आप यहां जाती हैं, तो ये जगह बिना किसी डाउट के आपको जिंदगीभर के लिए यादगर पल दे जाएगी।

पांडिचेरी:- पांडिचेरी एक ऐसी जगह है, जहां आपको कोई परेशान नहीं करेगा और आराम से हर एक चीज़ को एक्सप्लोर कर सकती हैं। अकेले घूमने वाली महिलाओं के लिए ये जगह भी बेस्ट है। पांडिचेरी भारत में लड़कियों के लिए सोलो ट्रिप के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सफेद रेतीले समुद्र तटों और फ्रेंच औपनिवेशिक विला के साथ पूरा, पांडिचेरी उन स्थानों में से एक है जहां आप एक ही समय में रिलेक्स और एक्सप्लोर दोनों कर सकती हैं।

नैनीताल:- नैनीताल खूबसूरत जगह होने के साथ-साथ शांत जगह भी है, जहां अकेले घूमने का अपना अलग ही मजा है। उत्तराखंड की शांत घाटियों में बसा, नैनीताल कुमाऊंनी निवासियों से बसा हुआ है, जो पर्यटकों का बेहद ही गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। नैनी झील, टिफिन टॉप, स्नो व्यू, चाइना पीक, नैना देवी मंदिर, यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

लेह-लद्दाख:- लद्दाख की जांस्कर घाटी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह घाटी गुफा मठों के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां साल के 9 महीने तेज बर्फ गिरती है और इस कारण यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। जांस्कर घाटी में पर्यटक रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। घाटी बर्फीली सुन्दर चट्टानों, ऊंची-ऊंची चोटियों और निर्मल जल की सुन्दरता के लिए जानी जाती है। इस सुन्दर क्षेत्र में अकेले घूमने का मजा ही अलग होता है। झीलों के बीच बसी इस जगह पर महिलाएं सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकती हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker