UP: महोबा में पहाड़ में काम करते समय दो मजदूरों के सिर पर पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत

पहाड़ में काम करते समय दो मजदूरों के सिर पर पत्थर आ गिरे। जानकारी होते ही पहाड़ पर काम कर रहे अन्य मजदूर और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

कबरई थाना क्षेत्र के गंज गांव निवासी 27 वर्षीय मधू और इसी गांव का 20 वर्षीय महेंद्र गंज मौजा में स्थित पहाड़ में मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह पहाड़ में विस्फोट कराने के लिए होल कर रहे थे। उसी दौरान ऊपर से दोनों के ऊपर भारी पत्थर सिर पर आ गिरा।

तेज आवाज होते ही कुछ दूरी पर काम कर रहे अन्य मजदूर भाग कर उनके पास पहुंचे और पहाड़ के अन्य कर्मचारियों को भी इसकी सूचना दी। गंभीर रूप से जख्मी हो जाने पर कुछ ही देर में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा है। 

Back to top button