प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली और कीरावानी के साथ देखी RRR, स्पीच देते हुए कही ये बात

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है, फिल्म की चौतरफा तारीफ हो रही है। ऐसे में भला विदेश में बसी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैस अपनी खुशी ना जाहिर करतीं। एक्ट्रेस ने आरआरआर की टीम के साथ फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की थी। वहीं, अब वो अमेरिका में हुए आरआरआर की स्क्रीनिंग पर भी पहुंची। स्क्रीनिंग से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। पहली फोटो में प्रियंका आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली और म्यूजिशियन एमएम कीरावानी के साथ खड़ी हैं और हाथ में माइक लेकर स्पीच देत हुए नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की टीम का बधाई देते हुए कहा, “कम से कम मैं इतना योगदान तो दे सकती हूं इस इनक्रेडिबल इंडिया फिल्म के सफर में। शुभकामनाएं और बधाई आरआरआर, एसएस राजामौली, एमएम कीरावानी, राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रेम रक्षित (कोरियोग्राफर), काल भैरव (गायक), चंद्रबोस (गीतकार)…”

jagran

प्रियंका ने एक और तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें वो राजामौली और कीरावानी के साथ कैमरे के लिए पोज कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आरआरआर की स्क्रीनिंग के लिए ब्लैक कलर का ब्लेजर और क्रीम कलर का पैंट कैरी किया।

jagran

आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दो बड़े अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब नाम अपने नाम किया। वहीं, क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स 2023 में आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का टाइटल जीता। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker