लेना चाहते हैं एडवेंचर का मजा, तो इन जगहों की जरूर करें सैर

जनवरी का महीना दक्षिण भारत घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। हिमालय क्षेत्रों में जमकर बर्फ़बारी होती है। वहीं, दक्षिण और पश्चिम राज्यों में मौसम बेहद सुहाना रहता है। इसके लिए लोग जनवरी महीने में दक्षिण भारत स्थित खूबसूरत जगहों पर घूमने जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी एडवेंचर ट्रिप का आनंद उठाना चाहते हैं, इन जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

राजमाची

महाराष्ट्र अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। साथ ही महाराष्ट्र में कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक पर्यटन स्थल राजमाची है, जो एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां से आप सह्याद्रि सीमा का दीदार कर सकते हैं। आप राजमाची किले की चोटी पर महज 40 मिनट ही लगते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ राजमाची घूमने जा सकते हैं।

उडुपी

अगर आप वेकेशन पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो अपने दोस्तों के साथ उडुपी की सैर करें। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल कर्नाटक के उडुपी जिले में है। जब आप उडुपी जाएं, तो स्वर्ण नदी घूमने के लिए जरूर जाएं। यहां बोटिंग बेहद पॉपुलर है। आप उडुपी में बोटिंग जरूर करें।

सुन्दरवन

अगर आप नेचर लवर है, तो एडवेंचर ट्रिप के लिए सुंदरवन की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत वन कोलकाता में है। आप सुंदरवन में हाउसबोट से मैंग्रोव जंगल की सैर कर सकते हैं। इस दौरान आप सुंदरवन में वन्यजीवों और पक्षियों का दीदार कर सकते हैं।

हरिश्चंद्रगढ़

आप एडवेंचर ट्रिप के लिए महाराष्ट्र स्थित हरिश्चंद्रगढ़ जा सकते हैं। यह एडवेंचर डेस्टिनेशन पुणे से 118 किलोमीटर दूर है। हरिश्चंद्रगढ़ में घूमने के लिए फेमस किला है। इस किले की चोटी से सूर्यास्त का मंजर देखने लायक रहता है।

जयपुर

अगर आप दिल्ली के आसपास एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो जयपुर जा सकते हैं। यह शहर पिंक सिटी के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। हिंदी में पिंक सिटी का आशय गुलाबी शहर से है। आप जयपुर में दोस्तों के साथ बैलून राइड का आनंद उठा सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker