भारत की 16 सबसे डरावनी जगह और उनकी कहानियां

भारत विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यता वाला देश है। भारत में कई खूबसरत जगह हैं। जिन्हें देखने बाहर से तक पर्यटक आते हैं। लेकिन इन जगहों में से कुछ जगह ऐसी भी हैं जो आपके मन में डर पैदा कर देती हैं। ऐसा डर जो भुलाए नहीं भूलता, ऐसा डर जो हमेशा के लिए जहन में रह जाता है। इन जगहों को भूतिया जगहें या हॉन्टेड प्लेस का नाम मिल जाता है। भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें लेकर कई डरावनी और भूतिया कहानियां सामने आती हैं। इन जगहों पर रात के समय जाना भी वर्जित रहता है। आज हम आपको भारत की ऐसी कुछ जगहों के नाम और उनसे जुड़ी भूतिया कहानियां बताने वाले हैं। अगर आप भी इनमें से किसी जगह पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले एक बार ये लिस्ट जरूर चेक कर लें।

भानगढ़ का किला, राजस्थान

इंडिया की मोस्ट हॉन्टेड प्लेसेस में भानगढ़ के किले का नाम सबसे ऊपर आता है। इस किले की रहस्यमयी दुनिया पर विदेशों से भी आकर लोग रीसर्च कर चुके हैं लेकिन इसका राज कोई नहीं जान पाया। कहा जाता है कि पुराने जमाने में एक तांत्रिक ने इस महल पर काला जादू कर दिया था और तब से भानगढ़ का किला भूतिया किला हो गया है। सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश वर्जित है। कई बार लोगों ने जाने की कोशिश भी की तो उन्हें भी यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हुई। इस किले के आसपास बने घरों की छतें नहीं रहती हैं। अगर उन छतों को बनवा दिया जाए, तो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।

जतिंगा घाटी, असम

असम में जतिंगा घाटी देखने में बहुत सुंदर और मनोरम दृश्यों से भरपूर है। लेकिन सितम्बर के महीने में आने वाली हर अमावस की रात को यहां भारी संख्या में रहस्यमयी रूप से पक्षी मर जाते हैं। ये पक्षी प्रवासी होते हैं लेकिन यहां से कभी वापस नहीं जाते। इन पक्षियों का यहां आकर मरने के पीछे का कारण आज तक किसी को भी पता नहीं चला है।

रामोजी फिल्मसिटी, हैदराबाद

रामोजी फिल्मसिटी के बारे में तो सबी जानते हैं। लेकिन आब तक लोगों को यहां पर होने वाली शूटिंग्स के बारे में ही पता था। क्या आप जानते हैं कि रामोजी फिल्मसिटी भी भूतिया है? माना जाता है कि रामोजी फिल्मसिटी के कई होटलों में भूत रहते हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि फिल्मसिटी निजाम सुल्तान की धरती पर बना है, जहां कई प्रकार की सजा देने वाली गतिविधियां हुई थीं। यहां कई बार लोगों को विचित्र छाया, उंगलियों के निशान और दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने की आवाजें आती हैं।

जीपी ब्लॉक, मेरठ

मेरठ स्थित जीपी ब्लॉक को भी मोस्ट हॉन्टेड प्लेस माना जाता है। कहा जाता है कि यहां पर एक औरत लाल साड़ी पहने लोगों को नजर आती है। ये औरत यहां जीपी ब्लॉक के एक घर से निकलती है। इसके अलावा लोगों ने यहां पर चार पुरुषों को मोमबत्ती की रोशनी में बैठे हुए भी देखा है। इस जगह पर लोग दिन में भी आने से डरते हैं।

अग्रसेन की बावली, दिल्ली

दिल्ली स्थित अग्रसेन की बावली देखने में और घूमने के लिए बेहद खूबसूरत है। कहा जाता है कि इस बावली में जब काला पानी भर जाता है तो यह लोगों को अपने करीब बुलाता है और इसमें कूदने के लिए सम्मोहित करता है। यहां तक कि आज भी यहां लोग सूर्यास्त के बाद नहीं आते हैं।

राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता

कोलकाता का राष्ट्रीय पुस्तकालय अपनी किताबों से ज्यादा भूतिया कहानियों को लेकर चर्चा में रहता है। यहां काम करने वाले गार्ड बताते हैं कि रात के समय इस पुस्तकालय में कई रहस्यमयी घटनाएं होती हैं। कहा जाता है कि जिन मजूदरों की मौत यहां पुस्तकालय में हुई थी, उनके भूत इसी पुस्तकालय में रहते हैं। काफी समय पहले, एक छात्र इस पुस्तकालय में गया और फिर वहां से कभी वापस नहीं आया। कई लोग कहते हैं कि सुबह जब लाइब्रेरी खोलिए तो हर दिन काफी पेपर और सामान बिखरा हुआ पड़ा रहता है।

शनिवारवाड़ा किला, पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित ये किला राज्य का सबसे बड़ा किला है। इस किले की दीवारें रहस्यमयों से भरी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस किले में एक युवा राजुकमार को उसके ही रिश्तेदारों ने दीवारों के अंदर पटक कर मार डाला गया था। तब से आज तक उस राजकुमार की आत्मा वहां भटकती है। खासकर हर पूर्णिमा की रात को राजकुमार की आत्मा अपनी मौत का बदला लेने यहां आती है। अन्य दिनों में भी सूर्यास्त के बाद इस किले में लोगों का आना वर्जित रहता है।

दुमस तट, गुजरात

गुजरात के सूरत में स्थित दुमस तट देखने में बहुत खूबसूरत है। लेकिन यह जगह भी कई डरावनी कहानियों में भरपूर है। कहा जाता है कि इस तट पर सालों पहले लाशों को जलाया जाता था जिसकी वजह से यहां कई आत्माएं आज भी भटकती हैं। इस तट पर कई बार लोगों को फुसफुसाहट की आवाज आती है। लेकिन आपके आसपास कोई नहीं होता है। इसके अलावा रात में ये तट लोगों को सम्मोहित कर अपने पास बुलाता है। यहां की काली रेत आज भी रहस्य है।

चर्च ऑफ थ्री किंग, गोवा

गोवा के इस चर्च में भूतों का वास है। यहां के स्थानीय लोग भी इस बात को मानते हैं। कहा जाता है कि इस चर्च में कुछ पुर्तगाली राजाओं का मर्डर हो गया था और बाद में दो राजाओं ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही इनकी आत्माएं यहां घूमती हैं। हालांकि ये आत्माएं किसी को नुकसान नहीं पहुंचातीं।

ताजमहल पैलेस, मुंबई

मुंबई का ताजमहल पैलेस अपने भव्य आर्किटेक्चर और इंटीरियर के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस वास्तुकार ने इस ताजमहल पैलेस को बनाया था उसने खुद ही यहां आत्महत्या कर ली थी। इसकी वजह बताई जाती है कि वास्तुकार जैसी डिजाइन इसकी बनाना चाहता था वैसी बन नहीं पा रही थी। इसलिए निराश होकर उसने आत्महत्या कर ली। तब से यहां आने वाले कई लोगों को लगता है कि उन्होंने किसी परछाई को यहां पर देखा है। वास्तुकार की आत्मा ताज पैलेस के एक हिस्से में ही नजर आती है।

कुलधारा, राजस्थान

राजस्थान के कुलधारा गांव में कोई नहीं रहता। इस गांव को श्रापित गांव भी कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां बरसों पहले पालीवाल ब्राम्हण समाज के लोग रहते थे। यहां के एक मंत्री को गांव के सरपंच की बेटी भा गई थी और वो उससे जबरदस्ती सादी करना चाहता था। लेकिन गांव वालों को ये मंजर नहीं था जिसके बाद मंत्री ने उनसे दो गुना लगान वसूल करना शुरू कर दिया। मंत्री के सामने झुकने से बेहतर गांव वालों ने गांव को खाली करने का फैसला किया और जाने जाते गांव को श्रापित कर गए। गांव के श्रापित होने के बाद से ही वहां कोई नहीं रह पाता। यदि कोई उस गांव में एक रात भी रहने की कोसिश करता है तो वो गायब हो जाता है।

अहल्या घोस्ट लाइट्स, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में कई बार घोस्ट लाइट्स का जिक्र किया जाता है। यहां के मछुआरों का मानना है कि ये लाइट जलने के बाद आपको वहां नहीं जाना चाहिए वरना मौत निश्चित है। ये लाइट आपको गहरे अंधेरे में ले जाती है जहां से वापस लौटना नामुमकिन है।

टनल नंबर 103, शिमला

शिमला के कालका रोड पर स्थित टनल नंबर 103 भी भूतिया है। लोगों का मानना है कि यहां पर कई आत्माएं रहती हैं। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऐसा लगेगा कि कोई आपके आसपास ही बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां एक औरत की आत्मा को टहलते हुए भी देखा है।

मालचा महल, दिल्ली

मालचा महल दिल्ली की सबसे भूतिया जगहों में से एक है। बताया जाता है कि इसका इतिहास करीब 700 साल पुराना है। इस किले को फिरोजशाह तुगलक ने बनवाया था। कुछ समय बाद यहां अवध के नवाब वाजिद अली की परपोती बेगम विलायत महल अपने बेटे साइरस राजा महल और अपनी बेटी शकीना महल के साथ रहने लगी थी। हालांकि, कुछ साल पहले ही बेटे साइरस की मौत के बाद ये सुनसान हो गया है। जंगलों के बीच स्थित ये महल काफी डरावना है। इसके आस पास से निकलने वालों को यहां अजीब- अजीब आवाजें सुनाई देती हैं।

बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल का ये रेलवे स्टेशन पुरुलिया जिले में स्थित है। दशकों पहले यात्रियों ने इस स्टेशन पर आना छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों का मानना था कि उन्होंने यहां सफेद साड़ी लपेटे एक लड़की हो ट्रैक पर चलते हुए देखा है। इसके बाद से ही इस रेलवे ट्रैक को भूतिया घोषित कर बंद कर दिया गया।

दिल्ली कैंट, दिल्ली

दिल्ली कैंट इलाके को भी भूतिया माना जाता है। कई लोगों का कहना है कि यहां अक्सर रात करीब 3 बजे सफेद कपड़े पहनी एक लड़की लोगों से लिफ्ट मांगती है। जो लोग इसे लिफ्ट दे देते हैं वो उसके बाद कभी वापस नहीं लौटते। तो वहीं जो गाड़ी नहीं रोकते या लिफ्ट देने से मना कर देते हैं ये लड़की उनकी गाड़ी की बराबरी से दौड़ते हुए दिखती है। कई लोग इस भयावह घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker