घूमने के लिए सबसे खूबसूरत हैं ये जगह, देंखे लिस्ट

कुमारकोम- कुमारकोम वेम्बानद झील के किनारे पर बसा केरल का एक छोटा और खूबसूरत शहर है। जी हाँ और दक्षिण भारत में क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में केरल में स्थित कुमारकोम क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए एक परफेक्ट जगह साबित हो सकता है।

बिनसर- उत्तराखंड स्थित बिनसर के बारे में बहुत लोगों को अभी तक जानकारी नहीं है। हालाँकि अगर आप दिल्ली से बिनसर जा रहे हैं तो आपको रोड ट्रिप के जरिए यहां पहुंचने में 8 से 9 घंटे का समय लगेगा। क्रिसमस के दौरान यहां पर बर्फबारी होती है।

गोवा- अगर आपको ठंड ज्यादा पसंद नहीं है तो आप क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए गोवा भी जा सकते हैं। जी दरअसल क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान यहां पर काफी ज्यादा पार्टीज का आयोजन किया जाता है। अगर आपको पार्टी करना बहुत ज्यादा पसंद है तो गोवा आपके लिए बेस्ट है।

बड़ोग- बड़ोग, हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां पर पर्यटकों की भीड़ काफी कम रहती है और क्रिसमस के मौके पर यहां बर्फबारी भी होती है तो क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए यह जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।

श्रीनगर- श्रीनगर की तुलना स्वर्ग से की जाती है। जी हाँ और यहां आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। हालाँकि अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए यह समय हमेशा के लिए यादगार रहेगा।

मुन्नार- क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए दक्षिण भारत स्थित मुन्नार खूबसूरत जगहों में से एक है। मुन्नार एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां आपको पहाड़ और चाय के बागान देखने को मिलेंगे।

पहलगाम- कश्मीर स्थित पहलगाम में क्रिसमस के आसपास काफी ज्यादा बर्फबारी होती है। ऐसे में अगर आपको बर्फबारी देखने का बहुत शौक है तो आप विंटर वेकेशन के लिए यहां जा सकते हैं।

शोघी- शोघी, शिमला के पास स्थित काफी खूबसूरत जगह है। क्रिसमस के टाइम पर हर साल यहां बर्फबारी होती है। हालाँकि अगर आप इस दौरान यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जाकर गर्मागर्म हॉट चॉकलेट, पैनकेक्स और मोमोज जरूर खाएं। सोघी, शिमला से भी ज्यादा खूबसूरत और शांत जगह हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker