भारत में ही यूरोप की सैर का उठा सकते हैं लुत्फ, जानिए…

लोगों का सपना होता है यूरोप घूमना। हालाँकि यूरोप का नाम आता है, तो वहां की खूबसूरती याद आ जाती है। दुनिया भर के पर्यटक यूरोप घूमना पसंद करते हैं। हालाँकि अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपके पास यूरोप जाने का बजट नहीं है तो चिंता बिल्कुल न करें। जी हाँ क्योंकि आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने बजट के हिसाब से यूरोप की सैर का लुत्फ उठा सकते हैं। जी हाँ, ये जगहें आपको यूरोप का वाइब देंगी। इन जगहों पर जाकर आपको ऐसा लगेगा कि आप यूरोप में हैं।

फोंटेनहॉस (गोवा)- अगर आप भारत में यूरोप घूमने जाना चाहते हैं तो फोंटेनहॉस जरूर जाएं। यहां के घर यूरोपियन स्टाइल में बने हैं। घर की दीवारों का रंग बिल्कुल यूरोपीय देशों जैसा है। जी हाँ और यह स्थान गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 25 किमी की दूरी पर है।

लक्षद्वीप- लक्षद्वीप भारत में स्थित है। हालाँकि फ्रेंच पोलिनेशिया जैसा दिखता है। अगर आपने कभी फ्रेंच पोलिनेशिया जाने का सपना देखा है, तो आप यहां कम खर्च में जा सकते हैं।

कश्मीर- कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जी हाँ और कश्मीर में स्थित ट्यूलिप गार्डन और डल झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। आपको बता दें कि कश्मीर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान हैं। सर्दियों में यहां की बर्फबारी आपको यूरोप जैसा अहसास कराएगी।

नासिक- नासिक एक पवित्र और धार्मिक स्थान है। जी हाँ, इसको आस्था की नगरी भी कहा जाता है जहां श्रद्धालु जाना पसंद करते हैं। नासिक में मुख्य स्थान शिर्डी, सोमेश्वर मंदिर, कालाराम मंदिर, सुंदरनारायण मंदिर, पंचवटी हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker