विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारी की तेज, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहुंचेंगी घर-घर

भोपाल: मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही हैं। 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ होगा। यह अभियान दो महीने तक चलेगा।

कांग्रेस के अभियान का आयोजन गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगा। इसमें पदयात्रा निकाली जाएगी। डोर टू डोर जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर घर के दरवोज पर लगाया जाएगा। यात्रा के भावनात्मक वीडियो गांव में दिखाए जाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की खामियों को गिनाएंगी। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घर-घर तक पहुंचने की योजना है।

फीफा में दिखा इंदौरी नजारा, अंगरखा पहन इंदौर ने दिया सफाई का संदेश

वहीं, जिला स्तर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और इंनफलुएंसर्स का सम्मेलन होगा। इसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम से अभियान का समापन महारैली से होगा। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे। साथ ही भारत जोड़ो मेला का अयोजन भी होगा। साथ ही राज्य की राजधानी में कांग्रेस की महाससचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च निकालने की भी योजना है। समापन रैली में महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker