अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, बेटी को गोद में लिए पहुंचीं घर

मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के कई सालों बाद आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बेटी का नाम उन्होंने देवी रखा है। मंगलवार की सुबह बिपाशा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। वह बेटी को गोद में लिए पपराजी के सामने आईं। उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी थे। शनिवार को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। अभी तक वह डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। बेटी को गोद में लिए कपल बेहद खुश नजर आया।

बेटी को लेकर घर पहुंचा कपल

तस्वीरें करण और बिपाशा के घर के बाहर क्लिक की गई हैं। बिपाशा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। उन्होंने नन्ही देवी को गोद में लिया है जिसे उन्होंने पिंक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है। बिपाशा कार से बाहर निकलीं और फिर करण ने उनके साथ खड़े होकर पोज दिए। इस दौरान करण ने टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने एक बैगपैक ले रखा है। 

फिल्मों से संन्यास लेने की कगार पर आमिर खान? ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के बाद एक्टर ने किया ये बड़ा ऐलान

मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें की थीं शेयर

बिपाशा और करण का यह पहला बच्चा है। दोनों की  मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। अगले साल उन्होंने शादी का फैसला किया। अगस्त 2022 में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बिपाशा और करण ने आने वाले बच्चे के बारे में जानकारी दी थी।

नाम का किया था खुलासा

शनिवार को कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बेटी के नाम का खुलासा किया। उन्होंने उसके नन्हे पैर की फोटो शेयर की। बिपाशा ने बच्चे के जन्म की तारीख लिखी, 12.11.2022 और नाम बताया, देवी बसु सिंह ग्रोवर। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker