बिपाशा-करण बने बेबी गर्ल के पेरेंट्स, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

बॉलीवुड का स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर पर नन्ही परी का जन्म हुआ है। बिपाशा और करण भी अब बॉलीवुड के प्राउड पैरेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गए है। बिपाशा बसु ने 43 वर्ष की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले आलिया भट्ट ने भी 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था।

बिपाशा और करण के पैरेंट्स बनने की बात जैसे ही सामने आई है वैसे ही बधाइयां आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सैलेब्स, उनके दोस्त और फैंस बिपाशा करण को ढ़ेरों बधाइयां दे रहे है। वहीं बेबी गर्ल के आने से बिपाशा और करण की जिंदगी भी पूरी हो गई है। उनके परिवार में खुशियों की बहार आ गई है।

हालांकि स्टार कपल ने अबतक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है। हालांकि इस खबर के आने के बाद से उनके फैंस काफी खुश है। वहीं जैसे ही बिपाशा और करण के बेटी होने की खबर आई है तभी से सब उनकी नन्ही बेटी की झलक पाने के लिए बेताब हो गए है। हर सभी को इंजतार है कि कपल जल्द अपनी बेटी की प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर करें। 

हाल ही में हुई थी आलोचना का शिकार

बता दें कि डिलीवरी से कुछ ही दिन पहले बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति करण के साथ थिरकती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो के आने के बाद फैंस ने बिपाशा को जमकर ट्रोल किया था। फैंस का कहना था कि बिपाशा को इस तरह से डांस नहीं करना चाहिए, जिससे उनके बच्चे पर असर ना हो। फैंस ने बिपाशा को अपनी सेहत का ख्याल रखने की हिदायत दी थी। 

Batman: केविन कॉनरॉय का कैंसर से निधन, कई एनिमेशन सीरीज और फिल्मों में दी थी ‘बैटमैन की आवाज

प्रेग्नेंसी जर्नी की शेयर

बता दें कि बिपाशा ने अगस्त के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी को फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही बेबी बंप के साथ अपना मेटरनिटी फोटोशूट के साथ प्रेग्नेंसी की सूचना फैंस के साथ शेयर की थी। लगातार वो अपने पोस्ट में कुछ ना कुछ फेयर करती रही थी। प्रेग्नेंसी जर्नी में फैंस और फैमिली का बिपाशा को पूरा प्यार मिला था। खासतौर पर बेबीशॉवर की जगह पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्म करने पर बिपाशा की काफी तारीफ की गई थी।

2016 में हुई थी शादी

बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग छह साल का वक्त बीतने के बाद पैरेंटहूड एंजॉय करने के लिए तैयार है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात भूषण पटेल की 2015 की हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। उन्हें प्यार हो गया और अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़ी ने वेब-सीरीज़ डेंजरस में सह-अभिनय किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker