नैनीताल से 12 किलोमीटर दूर इस गांव में देखने मिलेगा ‘रहस्यमयी झील

पहाड़ों की खूबसूरतू में अगर झील देखने को मिल जाए तो वो बचपन वाली पेंटिंग हकीकल लगने लगती है, जिसमें एक घर, एक पेड़, पहाड़ और एक खूबसूरत सी झील होती है। भारत में यूं तो कई शहर झीलों के कारण फेमस हैं, लेकिन नैनीताल से 12 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव ‘रहस्यमयी ताल’ के लिए फेमस है। इस गांव का नाम खुर्पाताल है। अगर सर्दियों के मौसम में आप फिर से नैनीताल या फिर मनाली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको इस बार कुछ नई जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां देखिए इस जगह के बारे में। 

क्यों कहा जाता है रहस्यमयी झील 

चारों तरफ पहाड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी ये झील नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। खुर्पाताल झील एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। ये जगह समुद्र तल से लगभग 1 हजार से भी ज्यादा  मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इस झील के पानी का रंग बदलता रहता है। कहा जाता है कि इसका पानी कभी लाल तो कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है। 

खुर्पाताल में क्या करें

खुर्पाताल अपनी सुंदरता के अलावा और भी कई एक्टिविटी के लिए जानी जाती है। आप यहां आसपास की अलग जगहों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसी के साथ कुछ  बेहतरीन एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं। जैसे

फिशिंग– इस जगह को एंगलर्स का स्वर्ग कहा जाता है और यह झील में अलग-अलग तरह की मछलियों के लिए फेमस है।

बोटिंग– पर्यटकों के बीच बोटिंग भी एक दूसरी फेमस एक्टिविटी है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस झील के झिलमिलाते पन्ना पानी में एक खूबसूरत नाव की सवारी का मजा  ले सकते हैं।

ट्रैकिंग– आप नैनीताल शहर के केंद्र से खुर्पाताल तक ट्रेक कर सकते हैं और यहां की सुंदरता को करीब से एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

बस-  खुर्पाताल अपने सबसे करीबी बस स्टैंड तल्लीताल से केवल 11 किमी दूर है। वहां से खुरपताल पहुंचने के लिए आप ऑटो-रिक्शा या टैक्सी कैब किराए पर ले सकते हैं।

रेलवे स्टेशन- खुर्पाताल के सबसे पास रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जहां से ये जगह  35 किमी दूर है। खुर्पाताल पहुंचने के लिए वहां के स्टेशन से लोकल टैक्सी कैब मिल जाती हैं।

हवाई अड्डा- पंतनगर हवाई अड्डा खुर्पाताल के सबसे पास है। ये 68 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहां से कैब ले सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker