साइरस मिस्त्री दुर्घटना : सहयात्री डेरियस पंडोले हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, पत्नी अब भी अस्पताल में भर्ती

मुंबई। टाटा सन्स के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की पिछले महीने हुई कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सहयात्री डेरियस पंडोले को शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के समय कार चला रही, डेरियस की पत्नी डॉ. अनाहिता पंडोले ठीक हो रही हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। 

दोनों को पांच सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। डेरियस पंडोले की कोहनी की सर्जरी हुई और एक मैक्सो फेशियल सर्जरी भी की गई। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि वह अपनी चोटों की गंभीरता के कारण संक्रमण से भी पीड़ित थे। 

अस्पताल के सीईओ डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा कि चोटें बहुत जटिल थींइसलिए कई विभागों के चिकित्सकों की सबसे अच्छी टीम पंडोले दंपती के इलाज मेंजुटी है। उन्होंने कहा कि उनके (पंडोले दंपती के) सर्वोत्तम इलाज के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों से सलाह मांगी गई थी और इससे हमें (बेहतर) परिणाम प्राप्त करने में मदद मिली है।’’ मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की चार सितंबर को उस वक्त मौत हो गई थी, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति -अनाहिता (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

छठ महापर्व का आज दूसरा दिन, गंगा घाट पर दिखी रौनक, शाम में मनाया जाएगा खरना

ऐसे हुआ था हादसा

साइरस मिस्त्री कार दुर्घटना कथित तौर पर मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर्य नदी चरोटी पुल पर हुई। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ यह घातक हादसा हुआ। पालघर पुलिस अधिकारी के अनुसार कार में 4 लोग मौजूद थे; 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है। 

कौन थे सायरस मिस्त्री

4 जुलाई 1968 को साइरस मिस्त्री का जन्म भारत के बड़े कारोबारी घराने में हुआ। शापूरजी पालोनजी मिस्त्री समूह के फ्लोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे साइरस मिस्त्री की मां एक आयरिश महिला थीं। उनके पिता बाद में आयरलैंड के नागरिक बन गए। साइरस मिस्त्री का जन्म भी आयरलैंड में ही हुआ था। टाटा परिवार और उनके पिता के निजी संबंध रहे हैं। साइरस मिस्त्री की बहन अल्लू की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है। मिस्त्री ने वकील इकबाल छागला की बेटी और प्रसिद्ध विधिवेत्ता एमसी छागला की पोती, रोहिका छागला से शादी की।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker