नहाए-खाय और खरना की सही तारीखें और पूजन सामग्री

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा का विशेष महत्व है। छठ पूजा का त्योहार दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाता है।  शास्त्रों के अनुसार, छठ पूजा संतान प्राप्ति और उसके खुशहाल जीवन की कामना के लिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि होती है। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। छठ पूजा में सूर्य देव की भी पूजा की जाती है, इसलिए इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है।

छठ पर्व 2022 तिथियां-

28 अक्टूबर 2022 नहाए खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी। 29 अक्टूबर को खरना मनाया जाएगा। 30 अक्टूबर को महिलाएं अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। 31 अक्टूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा।

छठ पूजा का पहला दिन-

छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाए कहा जाता है। छठ पूजा के पहले दिन स्नान करने के बाद पूजा की जाती है और फिर चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। 

छठ पूजा का दूसरा दिन-

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस पावन दिन महिलाएं लकड़ी के चूल्हे पर गुड़ की खीर बनाती हैं और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि खरना पूजा के बाद घर में छठी मइया का आगमन हो जाता है।

छठ पूजा का तीसरा दिन-

छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 

छठ पूजा का चौथा दिन-

छठ पूजा के चौथे दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सात या ग्यारह बार परिक्रमा की जाती है। इसके बाद व्रत तोड़ा जाता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker